Home
Class 10
BIOLOGY
अपघटक क्या होते हैं? किसी पारितन्त्र में...

अपघटक क्या होते हैं? किसी पारितन्त्र में इनके न होने का क्या परिणाम हो सकता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐसे सूक्ष्मजीव जो मृत जीवधारियों (पौधे एवं प्राणी) और इनके अपशिष्ट पदार्थों के जटिल अघुलनशील कार्बनिक पदार्थों को सरल घुलनशील इकाईयों में बदल देते हैं, अपघटक (decomposers) कहलाते हैं। अपघटक प्राकृतिक सफाईकर्ता होते हैं। ये मृत कार्बनिक पदार्थों का अपमार्जन करते हैं, जिससे ये सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदलकर वातावरण में मुक्त हो जाते हैं। पौधे इनका पुन: उपयोग कर लेते हैं, जिससे ये अकार्बनिक पदार्थ अजैव जगत से पुन: जैव जगत में प्रवेश कर जाते हैं। अपघटकों के अभाव में मृत जैव पदार्थों का पुन:चक्रण सम्भव नहीं होगा। इसके फलस्वरूप, पृथ्वी पर मृत जीवधारियों का ढेर बन जाएँगे! जैव-पदार्थों का चक्रणरुक जाने से मृदा, वायु और जलीय पोषक तत्वों का अभाव हो जाएगा। इससे समस्त जैव जगत प्रभावित हो जाएगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|7 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न))|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos