Home
Class 10
BIOLOGY
आपके घर में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट पद...

आपके घर में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट पदार्थों के नाम लिखिए। उनके निपटारे के लिए आप क्या कार्यवाही करेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामान्यतः घरों में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट पदार्थ निम्नवत होते हैं (i) रसोई घर के अपशिष्ट-फल और सब्जियों आदि के छिलके, अवशेष दाल-सब्जी, चाय की इस्तेमाल की हुई पत्तियाँ आदि। (ii) दूध, घी, तेल आदि की प्लास्टिक की थैलियाँ, काँच एवं प्लास्टिक की बोतल एवं केन, टिन के कनस्तर आदि। (iii) कागज के अपशिष्ट जैसे अखबार, कॉपी-किताब की रद्दी, कागज के लिफाफे, निमन्त्रण पत्र आदि। (iv) धूल, रेत आदि का कूड़ा-करकट। अपशिष्ट पदार्थों के निपटारे के उपाय (v) जैवनिम्नीकरणीय तथा जैवनिम्नीकरणीय पदार्थों को अलग-अलग संग्रह करने के लिए क्रमश: हरा और नीले रंग के कचरे के डिब्बे का उपयोग करना। . (ii) प्लास्टिक की थैलियों, काँच एवं प्लास्टिक की बोतल आदि को पुन:चक्रण के लिए भेजना। (iii) काँच की बोतल, प्लास्टिक कैन, टिन के कनस्तर आदि का पुन: प्रयोग करना। इसके पश्चात् पुनःचक्रण हेतु भेजना। (iv) सब्जी और फलों के छिलकों, इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियों, पौधो के अवशेष, अप्रयुक्त दाल-सब्जी आदि से कम्पोस्ट खाद तैयार करके बगीचे में इस्तेमाल करना। (v) कागजों के अपशिष्ट जैसे-अखबार, कॉपी-किताब की रद्दी तथा कागज के पैकिंग पदार्थों को पेपर-मिल में पुन:चक्रण हेतु भेजना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|7 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न))|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos