Home
Class 10
BIOLOGY
खाद्य श्रृंखला से आप क्या समझते हैं ? लि...

खाद्य श्रृंखला से आप क्या समझते हैं ? लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आहार श्रृंखला या खाद्य श्रृंखला (Food Chain) किसी भी पारिस्थितिक तन्त्र में जीवधारी एक-दूसरे को खाकर (उपभोग करके अपनी आहार सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। किसी पारिस्थितिक तन्त्र में एक जीव द्वारा दूसरे जीव को खाने (उपभोग करने) की क्रमबद्ध प्रक्रिया को आहार श्रृंखला कहते हैं। किसी पारिस्थितिक तन्त्र में खाद्य श्रृंखला विभिन्न प्रकार के जीवधारियों का वह क्रम है, जिसमें जी भोज्य एवं भक्षक के रूप में सम्बन्धित रहते हैं और इनमें होकर खाद्य ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा (unidirectional) में होता रहता है। प्राथमिक उत्पादक (हरे पौधे), प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता एवं अपघटनकर्ता (कवक एवं जीवाणु) आपस में मिलकर खाद्य श्रृंखला का निर्माण करते हैं, क्योंकि ये आपस में एक-दूसरे का भक्षण करते हैं और भक्षक या भोज्य के रूप में सम्बन्धित रहते हैं। आहार श्रृंखला में ऊर्जा व रासायनिक पदार्थ अजैव जगत से जैव जगत में प्रवेश करते हैं। ये पदार्थ उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटनकर्ता में क्रमानुसार स्थानान्तरित होते रहते हैं। खाद्य श्रृंखला को निम्नवत प्रदर्शित किया जा सकता है (i) घासस्थलीय पारिस्थितिक तन्त्र में खाद्य श्रृंखला के जीवधारियों का क्रम (a) घास `to` हिरन `to` शेर (b) घास `to` कीड़े-मकोड़े `to` चिड़िया `to` बाज `to` गिद्ध (ii) तालाब के पारिस्थितिक तन्त्र में खाद्य श्रृंखला के जीवधारियों का क्रम (a) हरे पौधे (पादप प्लवक) `to` कीड़े-मकोड़े (जन्तु प्लवक) `to` मेढक `to` साँप बाज (b) शैवाल (पादप प्लवक),`to` जलीय पिस्सू (जन्तु प्लवक) `to` छोटी मछली `to` बड़ी मछली `to` बगुला, बत्तख, सारस

आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर भोजन (ऊर्जा) का स्थानान्तरण होता है। इन स्तरों को .पोषण स्तर. (trophic level) कहते हैं। आहार जाल या खाद्य जाल (Food Web) प्रकृति में खाद्य श्रृंखला एक सीधी कड़ी के रूप में नहीं होती है। एक पारिस्थितिक तन्त्र की सभी खाद्य श्रृंखलाएँ कहीं-न-कहीं आपस में सम्बन्धित होती हैं अर्थात् एक खाद्य-श्रृंखला के जीवधारियों का सम्बन्ध दूसरी खाद्य श्रृंखलाओं के जीवधारियों से होता है। इस प्रकार, अनेक खाद्य श्रृंखलाओं (food chains) के पारस्परिक सम्बन्ध को खाद्य जाल (food web) कहते हैं।

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|20 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ))|3 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos