Home
Class 12
BIOLOGY
डाउन सिण्ड्रोम क्या है? इसका कारण व लक्ष...

डाउन सिण्ड्रोम क्या है? इसका कारण व लक्षण बताइए कि माँ की उम्र 40 के होने के बाद डाउन सिन्ड्रोम से पीड़ित बच्चा होने की सम्भावनाएँ अधिक क्यों होती हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डाउन सिन्ड्रोम (Down.s Syndrome) मनुष्य का एक आनुवंशिक विकार है जो 21 वें अलिंगसूत्र (ऑटोसोम) की त्रिसूत्रता (trisomy) के कारण होता है। व्यक्ति में 21 वें क्रोमोसोम की तीन कॉपी होने के कारण कुल गुणसूत्र संख्या 47 होती है अर्थात् वह असुगुणित (Aneuploid) होता है।
डाउन सिन्ड्रोम के लक्षण हैं.-मन्दबुद्धिता, प्रभावित शारीरिक वृद्धि लगातार, आंशिक रूप से खुला मुँह, पलकों के किनारे झुके, हथेली पर मोटी लाइन व गोल सिर।
इसका कारण युग्मकं निर्माण के समय होने वाले अर्द्धसूत्री विभाजन में 21वें अलिंगसूत्र का अलग-अलग न हो पाना है। यह घटना नॉन-डिस्जंक्शन (non-disjunction) कहलाती है। माँ के 40+ आयु का होने पर नॉन-डिस्जंक्शन जैसी घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है। अधिक आयु की कोशिकाएँ गुणसूत्रीय विकारों के लिए अधिक ग्राह्य होती हैं। स्त्री में अंर्द्धसूत्री विभाजन का प्रारम्भ तभी हो जाता है जब वह अपने माँ के गर्भ में होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|36 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|21 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|38 Videos