Home
Class 11
BIOLOGY
पादप कोशिका के उस कोशिकांग का नाम बताइए ...

पादप कोशिका के उस कोशिकांग का नाम बताइए जो प्रकाश श्वसन के लिए उत्तरदायी है। संक्षिप्त टिप्पणी भी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परऑक्सीसोम (Peroxisomes)- सर्वप्रथम इसकी खोज टॉलबर्ट (Tolbert, 1969) ने की। ये झिल्लीयुक्त सूक्ष्म थैलियाँ (0.3 से 1.5um व्यास की) होती हैं। यह एकक झिल्ली से घिरी होती है। इनकी उत्पत्ति पूर्व उपस्थित परऑक्सीसोम्स से होती है। ये सामान्यतया प्रकाशीय श्वसन करने वाले पौधों में मिलती हैं। इन पौधों में प्रकाश की उपस्थिति में पौधे से `O_2` के स्थान पर `CO_2` मुक्त होती है। इनकी झिल्ली में NADH, साइटोक्रोम रिडक्टेज, एण्टीमायसिन-A आदि मिलता है। इनकी झिल्ली ऐमीनो अम्ल, यूरिक अम्ल आदि के लिए पारगम्य, परन्तु पिरिमिडीन-न्यूक्लियोटाइड के लिए अपारगम्य होते हैं। परऑक्सीसोम में परऑक्सीडेज, डी-ऐमीनो अम्लं ऑक्सीडेज आदि विकर मिलते हैं। जन्तुओं की कोशिकाओं में ये वसा उपापचय (fat metabolism) में सहायक होती हैं। ये वृक्क तथा यकृत कोशिकाओं में मिलती हैं। प्रकाश-श्वसन की क्रिया हरितलवक, परऑक्सीसोम तथा माइटोकॉण्ड्रिया तीनों में मिलकर होती है। यह क्रिया प्रकाश की तीव्रता, `CO_2` की कम सान्द्रता तथा `O_2` की अधिक सान्द्रता से उद्दीपित होती है। इस प्रक्रम में `O_2` ग्रहण की जाती है।
स्फेरोसोम (Sphaerosomes) - ये गोलाकार, सूक्ष्म कोशिकांग हैं। ये एकक झिल्ली से बने होते हैं। ये केवल पादप कोशिकाओं में मिलते हैं। ये जन्तु कोशिका के लाइसोसोम के समान होते हैं। इनका व्यास 0.2-2`mum` तक होता है। इन्हें डेनजियई ने सर्वप्रथम स्फेरोसोम कहा। इनमें विकर जैसे फॉस्फेटेज, एस्टरेज, प्रोटिएज आदि मिलते हैं। इनका मुख्य कार्य वसा पदार्थों का संश्लेषण, स्थानान्तरण तथा संचय करना है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (II)) |16 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|47 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ) |11 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-कोशिका - जीवन की इकाई -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. ICBN पर टिप्पणी लिखिए ।

    Text Solution

    |

  2. उरोस्थि पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. पादप कोशिका के उस कोशिकांग का नाम बताइए जो प्रकाश श्वसन के लिए उत्तरदा...

    Text Solution

    |

  4. सहप्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. कैन्सर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. ICBN पर टिप्पणी लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. ल्यूकोप्लास्ट तथा क्रोमोप्लास्ट में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. किस कोशिकांग को कोशिका झिल्ली कहा होती?

    Text Solution

    |

  9. कणिकामय एंव अकणिकामय अन्तः प्रद्रवी जालिका में क्या अन्तर है?

    Text Solution

    |

  10. हल्दी पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. शारीरिक रोध तथा कोशिकीय रोध में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. माइटोकॉण्ड्रिया तथा हरितलवक में दो समानताएँ लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. उरोस्थि पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. कॉन्ड्रोसाइट्स पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  15. संकर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  16. परागकण का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  17. ईकोटोन पर टिप्पणी कीजिए |

    Text Solution

    |

  18. परागकण का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  19. आद्य कोशाओं (primitive cells) के अविकसित केन्द्रक का चित्र बनाकर उसके ...

    Text Solution

    |

  20. प्रोकैरियोटिक कोशिका के केन्द्रक की क्या विशेषता होती है?

    Text Solution

    |