Home
Class 11
BIOLOGY
रन्ध्रों के खुलने तथा बन्द होने की कार्य...

रन्ध्रों के खुलने तथा बन्द होने की कार्यविधि का संक्षिप्त उल्लेख करें|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रन्ध्र के खुलने व बन्द होने की प्रक्रिया (Mechanism of Opening and Closing of Stomata)
रन्ध्र का खुलना तथा बन्द होना रक्षक कोशिकाओं (guard cells) की स्फीति (turgidity) पर निर्भर करता है। जब ये कोशिकाएँ स्फीत (turgid) होती हैं तो रन्ध्र खुला रहता है और जब श्लथ (flaccid) होती हैं तो रंन्ध्र बन्द हो जाता है
दिन के समय जब रक्षक कोशिकाओं की कार्बन डाइऑक्साइड `(CO_(2))` प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त हो जाती है तो रक्षक कोशिका का माध्यम क्षारीय हो जाता है। रक्षक कोशिका में संचित मण्ड ग्लूकोस में बदल जाने से रक्षक कोशिकाओं का रिक्तिका रस (cell sap) अधिक सान्द्र हो जाता है। रक्षक कोशिकाएँ समीपवर्ती सहायक कोशिकाओं से परासरण द्वारा जल अवशोषित करके स्फीत हो जाती हैं। स्फीत रक्षक कोशिका की पतली बाह्य भित्ति बाहर की ओर फैल जाती है, जिससे अन्दर वाली मोटी भित्ति खिंचकर भीतर की तरफ खिंच जाती है और रन्ध्र खुल जाता है।
रात्रि के समय जब रक्षक कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण नहीं होता तो श्वसन के कारण `CO_(2)` की मात्रा बढ़ने के कारण इनका माध्यम अम्लीय हो जाता है तो कोशिकाओं में उपस्थित शर्कराएँ मण्ड (starch) में बदल जाती हैं। अघुलनशील मण्ड के कारण रक्षक कोशिकाओं का परासरणीय दाब कम हो जाता है, रक्षक कोशिकाओं से जल समीपवर्ती सहायक कोशिकाओं में चला जाता है, जिसके कारण रक्षक कोशिकाएँ श्लथ दशा में आ जाती हैं। रक्षक कोशिकाओं की भित्तियों के मूल दशा में वापस आ जाने से रन्ध्र बन्द हो चित्र जाते हैं।

सेयरे (Sayre, 1972) के स्टार्च शर्करा परिवर्तन मत के अनुसार pH मान में परिवर्तन से रन्ध्र के खुलने तथा बन्द होने पर प्रभाव पड़ता है। pH अधिक होने पर रन्ध्र खुलते हैं और pH कम होने पर रन्ध्र बन्द हो जाते हैं। pH अधिक होने से रक्षक कोशिकाओं में स्टार्च शर्करा में बदल जाता है जिससे रक्षक कोशिकाओं का परासरण दाब बढ़ जाता है। ये सहायक कोशिकाओं (accessory cells) से जल अवशोषित करके स्फीत दशा में आ जाती हैं। pH कम होने पर शर्करा स्टार्च में बदल जाती है। इससे रक्षक कोशिकाओं का परासरण दाब कम हो जाता है और कोशिकाएँ श्लथ दशा में आ जाती हैं। यह क्रिया फॉस्फोरिलेस (phosphorylase) एन्जाइम की उपस्थिति में होती है।
Starch + iP `underset(pH5)overset({:(pH7),("phosphorylase"):})hArr` Glucose-1-phosphate
यद्यपि कुछ वैज्ञानिक स्टार्च `hArr` शर्करा परिवर्तन की विचारधारा को सही नहीं मानते हैं, फिर भी यह मत तो लगभग सर्वमान्य है कि pH के परिवर्तन के अनुसार तथा परासरण दाब के आधार पर रन्ध्र खुलते या बन्द होते हैं।
वाष्पोत्सर्जन में रन्धों का महत्त्व (Importance of Stormata In Transpiration)
पौधे के वायवीय भागों से सबसे अधिक वाष्पोत्सर्जन होता है। वाष्पोत्सर्जन के नियमन (regulation) में रन्ध्रों का विशेष योगदान होता है। दिन के समय रन्ध्र खुले होते हैं जिससे वाष्पोत्सर्जन की दर काफी बढ़ जाती है. और पौधे ताप से बचे रहते हैं, किन्तु रात्रि के समय इनके बन्द हो जाने से वाष्पोत्सर्जन की दर काफी कम हो जाती है। इससे जल की हानि कम हो जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|20 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|16 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल)(विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|38 Videos
CHITRA PUBLICATION-पौधों में परिवहन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. रामसर स्थल को विस्तार से समझाइए ।

    Text Solution

    |

  2. जड़ के अनुप्रस्थ काट के एक भाग में जल अवशोषण मार्ग का नामांकित चित्र ब...

    Text Solution

    |

  3. जड़ें मूलरोम द्वारा जल का अवशोषण किस प्रकार करती हैं? जल जड़ के जाइलम ...

    Text Solution

    |

  4. जड़ों द्वारा जल के अवशोषण की क्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. मेरुरज्जु का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. रन्ध्रों के खुलने तथा बन्द होने की कार्यविधि का संक्षिप्त उल्लेख करें|

    Text Solution

    |

  7. वाष्पोत्सर्जन से आप क्या समझते हैं? इससे पौधों को क्या लाभ हैं? इस प्र...

    Text Solution

    |

  8. एक ऐसे प्रयोग का वर्णन कीजिए जिससे प्रदर्शन किया जा सके किं वाप्योत्सर...

    Text Solution

    |

  9. पर्ण की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. पर्ण की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. रन्धों के खुलने एवं बन्द होने में पोटैशियम आयन्स की भूमिका पर टिप्पणी ...

    Text Solution

    |

  12. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? रन्धों के खुलने तथा बन्द होने की प्रक्रिय...

    Text Solution

    |

  13. रन्ध्रों के खुलने एवं बन्द होने की क्रिया को समझाइए ।

    Text Solution

    |

  14. उपयुक्त चित्रों की सहायता से पादपों में खाद्य स्थानान्तरण की क्रिया सम...

    Text Solution

    |

  15. भोज्य पदार्थों का स्थानान्तरण किस प्रकार होता है? यह क्रिया पौधों के ल...

    Text Solution

    |

  16. ओपेरिन परिकल्पना का वर्णन कीजिए!

    Text Solution

    |

  17. सोलर कुकर की संरचना और कार्य-विधि का चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. कैन्सर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  19. पादप में खाद्य स्थानान्तरण से आप क्या समझते हैं? पौधों में खाद्य स्थान...

    Text Solution

    |

  20. व्यसन पर टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |