Home
Class 11
BIOLOGY
न्यूक्लिक अम्ल हैं...

न्यूक्लिक अम्ल हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acids) न्यूक्लिक अम्लों की खोज 1869 में फ्रेडरिक मीशर (Frederick Meischer, 1871) ने श्वेत रुधिराणुओं से बनी पस कोशिका (pus cells) के केन्द्रक में की थी, क्योंकि ये केन्द्रक (nucleus) में पाए गए थे। अत: इन्हें न्यूक्लिन (nuclein) नाम दिया गया। ओस्कार हटविंग (Oscar Hertwing, 1884) ने बताया कि आनुवंशिक लक्षणों का संचारण न्यूक्लिन द्वारा होता है। .बाद में इनकी अम्लीय प्रवृत्ति का पता लगने पर इन्हें न्यूक्लिक अम्ल (nucleic acid) कहा गया। न्यूक्लिक अम्ल कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस से बने वृहद अणु (macromolecules) हैं।
न्यूक्लिक अम्ल न्यूक्लियोटाइड्स (nucleotides) के बहुलक (polymers) होते हैं। न्यूक्लियोटाइड्स फॉस्फोडाइएस्टर बन्ध (phosphodiester bond) द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड एक नाइट्रोजन क्षारक या बेस (nitrogenous base), एक पेन्दोस शर्करा (pentose sugar) तथा एक फॉस्फेट समूह (phosphate group) का यौगिक है।
नाइट्रोजनी क्षारक (Nitrogenous base)-ये दो प्रकार के होते हैं:-(i)प्यूरीन तथा (ii) पिरिमिडीना
(i) पिरिमिडीन (Pyrimidine) इनमें एक नाइट्रोजन बलय होता है। पिरिमिडीन बेस तीन प्रकार के होते हैं-सायटोसीन (cytosine-C, थायमीन (thymine-T) तथा यूरेसिल (uracil-U)
(ii) प्यूरीन (Purine)—ये दो नाइट्रोजन वलयों (nitrogen rings) वाली रचनाएँ हैं। प्यूरीन दो प्रकार की होती हैं एडोनीन (adenine-A) तथा ग्वानीन (guanine-G)।

पेन्टोस शर्करा (Pentose .Sugar)—ये दो प्रकार की होती हैं- .

(i) डिऑक्सीराइबोस शर्करा (deoxyribose sugar), (ii) राइबोस शर्करा (ribose sugar)

न्यूक्लिक अम्ल के प्रकार (Types of Nucleic Acid) न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते हैं
(1) डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल,
(2) राइबोन्यूक्लिक अम्ला 1. डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (Deoxyribonucleic Acid or DNA)-DNA में डिऑक्सीराइबोस नामक पेन्टोस शर्करा, एडीनीन, ग्वानीन, सायटोसीन तथा थायमीन- नाइट्रोजन बेस तथा एक फॉस्फेट. संमूह होता है। . डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल.का अणु द्विकुण्डलिनी या दोहरे हेलिक्स (double helix) वाला तथा सर्पिल सीढ़ी के आकार का (spiral ladder like) होता है। न्यूक्लियोटाइड्स की दोनों पॉलिन्यूक्लियोटाइड्स श्रृंखलाएँ प्रतिसमान्तर (alternate parallels) विन्यास में जुड़ी रहती हैं। दोनों शृंखलाएँ विपरीत दिशा में कुण्डलित होती हैं। दोनों शृंखलाओं के नाइट्रोजन बेस .. हाइड्रोजन बन्धों की सहायता से एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं।
2. राइबोन्यूक्लिक अम्ल (Ritjonucleic Acid or RNA)-RNA में राइबोस नामक पेन्टोस शर्करा, एडीनीन, ग्वानीन, सायटोसीन तथा यूरेसिल नाइट्रोजन बेस तथा एक फॉस्फेट समूह होता है। राइबोन्यूक्लिक अम्ल का अणु इकहरी पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला (single polynucleotide strand) का बना होता है। RNA का संश्लेषण DNA टेम्पलेट (template) पर होता है। RNA केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है। RNA चार प्रकार का होता है
(i) संदेशवाहक आर०एन०ए० (Messenger RNA or m-RNA)
(ii) ट्रान्सफर आर०एन०ए० (Transfer RNA or t-RNA)
(iii) राइबोसोमल आर०एन०ए० (Ribosomal RNA or r-RNA)
(iv) आनुवंशिक आर०एन०ए० (Hereditary RNA)
आनुवंशिक आर०एन०ए० पादप विषाणुओं तथा कुछ जन्तु विषाणुओं में पाया जाता है। यह एकवलयी या द्विवलथी दोनों । प्रकार का होता है।
DNA के कार्य-यह आनुवंशिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाता है, और
RNA का संश्लेषण भी करता है RNA के कार्य-ये प्रोटीन संश्लेषण के द्वारा आनुवंशिक लक्षणों का निर्धारण करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type - I)|34 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type - II)|20 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems ) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव अणु-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. मानव शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट का महत्त्व हैं ?

    Text Solution

    |

  2. कार्बोहाइड्रेट्स की प्रमुख श्रेणियों के नाम लिखिए। इन श्रेणियों में प्...

    Text Solution

    |

  3. कार्बोहाइड्रेट्स क्या है? कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख संवर्गों का उल्लेख ...

    Text Solution

    |

  4. खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  5. यकृत की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. न्यूक्लिक अम्ल हैं

    Text Solution

    |

  7. हरितलवक की संरचना तथा कार्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. वाटसन तथा क्रीक द्वारा प्रस्तुत किये गए DNA की संरचना का नामांकित चित्...

    Text Solution

    |

  9. एन्जाइम के कार्यों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. हरितलवक की संरचना तथा कार्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. कोशिका की सभी उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करता है

    Text Solution

    |

  12. पोषण के आधार पर कवक को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है

    Text Solution

    |