Home
Class 10
BIOLOGY
सभी मानव प्रजातियाँ जैसे अफ्रीकी, एशियाई...

सभी मानव प्रजातियाँ जैसे अफ्रीकी, एशियाई, यूरोपियन, अमेरिकन और अन्य प्रजातियाँ एक सामान्य पूर्वज से विकसित हुई हैं। इस विचारधारा के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानव का उद्भव अफ्रीका से हुआ। कुछ हजारों वर्ष पूर्व मानव पूर्वजों ने अफ्रीका छोड़ दिया और कुछ वहीं रह गए। अफ्रीका से मानव उत्प्रवासी धीरे-धीरे समूचे संसार में फैल गए। अफ्रीका से पश्चिम एशिया तथा वहाँ से मध्य एशिया, यूरेशिया, दक्षिण एशिया तथा पूर्व एशिया में गए और फिर वहाँ से इण्डोनेशिया और फिलिपीन्स होते हुए ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका तक का सफर पूरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों का चुनाव किया। वे समूहों में कभी आगे गए और कभी पीछे लौट आए अनेकों बार समूहों से अलग भी हुए और कभी वापस आकर पुनः परस्पर मिल गए। इस यात्रा का उद्देश्य सर्वोत्तम तरीके से जीवनयापन करने का ही प्रयास रहा।
सभी मनुष्यों में पाई जाने वाली निम्नलिखित समानताएँ इस बात की पुष्टि करती हैं कि सभी मनुष्यों के पूर्वज समान हैं, अलग-अलग वातावरण में विकसित होने के कारण उनमें केवल बाह्य स्वरूप की भिन्नताएँ होती हैं-
(i) सभी मानव प्रजातियों के शरीर की आकृति, आकार, कार्यिकी प्रक्रियाएँ समान होती हैं।
(ii) सभी में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित (46) और स्थिर है।
(iii) सभी के शरीर का आनुवंशिक ब्लूप्रिन्ट / गुणसूत्र आलेख (idiogram) समान होता है ।
(iv) सभी मानव प्रजातियों के सदस्य परस्पर स्वतन्त्र रूप से प्रजनन कर सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर |6 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos