Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य में लिंग निर्धारण -...

मनुष्य में लिंग निर्धारण -

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य में लिंग निर्धारण ( Sex Determination in Human)
मैक्कलंग (McClung, 1902) के अनुसार, एकलिंगी जन्तुओं में लिंग निर्धारण लिंग गुणसूत्र (sex chromosomes) द्वारा होता है। इस सिद्धान्त को लिंग निर्धारण का गुणसूत्रवाद (chromosomal theory of sex determination) कहते हैं।

मनुष्य की जनन कोशिकाओं में 46 गुणसूत्र होते हैं। इनमें से 22 जोड़े गुणसूत्र नर तथा मादा दोनों में समान होते हैं। अत: इन्हें ऑटोसोम्स (autosomes) कहते हैं। स्त्री में 23वाँ जोड़ा लिंग गुणसूत्र भी समान होता है किन्तु पुरुष में 23वें जोड़े के गुणसूत्र असमान होते हैं और हेटेरोसोम्स (heterosomes) कहलाते हैं। 23वें जोड़े के गुणसूत्र, लिंग गुणसूत्र भी कहलाते हैं। इस प्रकार स्त्री में 23वें जोड़े के गुणसूत्रों को XX द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। पुरुष में 23वें जोड़े के गुणसूत्रों में एक लम्बा किन्तु दूसरा काफी छोटा होता है और इन्हें XY से प्रदर्शित करते हैं।
युग्मकजनन (gametogenesis) के समय, युग्मकों (gametes) का निर्माण होता है और युग्मकों में अर्द्धसूत्री विभाजन (meiosis) के कारण गुणसूत्रों की संख्या अगुणित -n (haploid-n) रह जाती है अर्थात् युग्मक में प्रत्येक जोड़े का एक ही गुणसूत्र होता है। इस प्रकार स्त्री में बने हुए सभी युग्मक (अण्ड) 22 +X गुणसूत्रों वाले होते हैं किन्तु पुरुष के युग्मक (शुक्राणु ) दो प्रकार के 22 + X तथा 22 + y गुणसूत्रों वाले होते हैं।
जब निषेचन होता है तो पुरुष से प्राप्त कोई भी शुक्राणु 22 +Y-गुणसूत्र वाला या 22 + X - गुणसूत्र वाला अण्ड से मिल सकता है। इस प्रकार, निषेचन के बाद युग्मनज में 44 + XX या 44 + XY गुणसूत्र, हो सकते हैं अर्थात् लिंग का निर्धारण निषेचन के समय ही मिलने वाले शुक्राणु के गुणसूत्र के आधार पर हो जाता है, क्योंकि लिंग गुणसूत्र के अनुसार बनने वाले युग्मनज निम्न प्रकार नर या मादा शिशु का विकास करते हैं
44 + XY = नर शिशु (पुत्र)
44 + XX = मादा शिशु (पुत्री)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos