Home
Class 10
BIOLOGY
वंशागत और उपार्जित लक्षणों में अन्तर बता...

वंशागत और उपार्जित लक्षणों में अन्तर बताइए। प्रत्येक का उदाहरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जनकों से संतति में पहुँचने वाले लक्षणों को वंशागत लक्षण कहते हैं, जैसे- मानव में नेत्रों का रंग, त्वचा का रंग आदि। एक व्यष्टि के जीवनकाल में अंगों के उपयोग या अनुप्रयोग के कारण विकसित लक्षण को उपार्जित लक्षण कहते हैं, जैसे- पहलवान के शरीर की मांसपेशियों का सुविकसित होना, किसी व्यक्ति द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके किसी कार्य में कुशलता प्राप्त कर लेना आदि। वंशागत लक्षण जनन कोशिकाओं में स्थित गुणसूत्रों के जीन्स द्वारा नियन्त्रित होते हैं, अतः पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होते रहते हैं। इसके विपरीत उपार्जित लक्षण कायिक कोशिकाओं को ही प्रभावित करते हैं, अतः इनकी वंशागति नहीं होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर |6 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • अनुवंशिकता एवं जैव विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos