Home
Class 12
BIOLOGY
जीन प्रौद्योगिकी क्या है? यह किस प्रकार ...

जीन प्रौद्योगिकी क्या है? यह किस प्रकार उपयोगी है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीन प्रौद्योगिकी और जैव तकनीकी के अनुप्रयोग - यद्यपि विकास के प्रारंभिक स्तर पर जेनेटिक इंजीनियरिंग और जैव तकनीकी का क्षेत्र विकसित है। फिर भी मनुष्य के स्वास्थ्य के क्षेत्र में और दवाइयाँ, कृषि और उद्योग में इनका योगदान महत्वपूर्ण हैं -
(i) जेनेटिक इंजीनियरिंग की सहायता से अनेक जेनेटिक व्यतिक्रम (disorder) का आरंभिक अवस्था में पहचानना और इलाज करना संभव हुआ है।
(ii) बहुत-से जैव तकनीकी उत्पाद दवाइयों के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। उनमें से कुछ नीचे दिये गये हैं -
(a) मानव इंसुलिन हॉर्मोन-मधुमेह के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है, (b) इंटरफेरॉन (Interferon) वायरस रोधी के रूप में, (c) रक्त थक्का कारक (Blood clotting factor VIII) हीमोफिलिआस के उपचार में एवं (d) टीके (Vaccines) कई संक्रामक रोगों के निदान में।
(iii) कई बैक्टीरिया तथा सूक्ष्म जीवाणुओं में भी जेनेटिक इंजीनियरिंग की सहायता से जीन परिवर्तन किया जा चुका है, जिससे ये कई उपयोगी प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
(iv) इनकी सहायता से कच्चे पदार्थों से उपयोगी पदार्थों को प्राप्त किया जा सकता है। प्रदूषण को रोका जा सकता है।
(v) कृषि क्षेत्र में पौधों से लड़ने को प्रतिरोधकता बढ़ाकर फसलों को उन्नत किया जा सकता है।
खाद्य और रासायनिक उद्योग में भी जेनेटिक इंजीनियरिंग की सहायता से सूक्ष्म जीव विशिष्ट कार्य कर सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रश्न पत्र 2020

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (खण्ड-द : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • प्रश्न पत्र 2020

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (खण्ड-ब : अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • प्रश्न पत्र 2010

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (GROUP-D)|4 Videos
  • प्रश्न पत्र 2022

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise खण्ड -ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos