Home
Class 12
BIOLOGY
समष्टि क्या है? समष्टि की कोई तीन महत्वप...

समष्टि क्या है? समष्टि की कोई तीन महत्वपूर्ण विशेषताएँ बताइए और व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समष्टि-किसी प्रजाति के किसी एक निश्चित स्थान अथवा क्षेत्र में एक निश्चित समय पर रह रहे व्यष्टि परस्पर मिलकर समष्टि कहलाते हैं।
समष्टि की महत्वपूर्ण विशेषताएँ-समष्टि में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो व्यष्टि जीव में नहीं होते। व्यष्टि जन्मता ओर मरता है लेकिन समष्टि में जन्म दरें और मृत्यु दरें होती हैं। समष्टि में इन दरों को क्रमशः प्रति व्यक्ति जन्म दर और मृत्यु दर कहते हैं। इसलिए दर को समष्टि के सदस्यों के संबंधों में संख्या में परिवर्तन (वृद्धि या ह्रास) के रूप में प्रकट किया। उदाहरण के लिए, अगर किसी ताल में पिछले साल कमल के 20 पौधे थे और जनन द्वारा 8 नए पौधे और हो जाते हैं जिससे वर्तमान समष्टि 28 हो जाती है, तो हम जन्म दर को 8/20 = 0.4 संतति प्रति कमल प्रतिवर्ष के हिसाब से परिकलन (कैल्कुलेट) करते हैं। अगर प्रयोगशाला समष्टि में 40 फलमक्खियों में से 4 व्यष्टि किसी विशिष्टीकृत समय अंतराल में, मान लीजिए एक सप्ताह के दौरान में जाती है, तो उस समय के दौरान समष्टि में मृत्यु दर 4/40 = 0.1 व्यष्टि प्रति फलमयमयी प्रति सप्ताह कहलायेगी।
समष्टि का दूसरा विशिष्ट गुण लिंग अनुपात यानि नर एवं मादा का अनुपात है। व्यष्टि या तो नर है या मादा है, लेकिन समष्टि का लिंग अनुपात होता है (जैसे कि समष्टि का 60 प्रतिशत स्त्री है और 40 प्रतिशत नर है)।
किसी दिए गए समय में समष्टि भिन्न आयु वाले व्यष्टियों से मिलकर बनती है। अगर समष्टि के लिए आयु वितरण (दी गयी-आयु अथवा, आयु वर्ग के व्यष्टियों का प्रतिशत) आलेखित (प्लॉटेड) किया जाता है तो बनने वाली संरचना आयु पिरैमिड कहलाती है। मानव समष्टि के लिए माय पिरैमिड आमतौर पर नर और स्त्रियों की आयु का वितरण संयुक्त आरेख को दर्शाता है। पिरैमिड का आकार समष्टि की स्थिति प्रतिबिंबित दर्शाता है-(i) क्या यह बढ़ रहा है, (ii) स्थिर है या (iii) घट रहा है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रश्न पत्र 2020

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (खण्ड-स : लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • प्रश्न पत्र 2010

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise ZOOLOGY (GROUP-D)|4 Videos
  • प्रश्न पत्र 2022

    JHARKHAND BOARD PREVIOUS YEAR PAPERS|Exercise खण्ड -ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos