Home
Class 12
PHYSICS
दर्शाये चित्रानुसार धातु की एक पतली आयता...

दर्शाये चित्रानुसार धातु की एक पतली आयताकार पट्टी में एकसमान विद्युत धारा I धनात्मक x-दिशा में प्रवाहित हो रही है । पट्टी की लंबाई, चौड़ाई तथा मोटाई क्रमशः l, w तथा d हैं । पट्टी पर धनात्मक y-दिशा में एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र `vecB` लगाया गया है । इसके कारण आवेशवाहक z -दिशा की ओर विक्षेपित होते हैं । परिणामतः सतह PQRS पर आवेशवाहकों का संचयन होता है तथा PQRS के सामने के फलक पर बराबर किन्तु विपरीत आवेश आ जाता है । एक विभांतर z-दिशा के साथ इस प्रकार विकसित होता है । आवेश वाहकों का यह संचयन तब तक जारी रहता है जब तक कि चुम्बकीय बल, वैद्युत बल से संतुलित नहीं हो जाता । विद्युत धारा का प्रवाह इलेक्ट्रॉनों के द्वारा तथा पट्टी की अनुप्रस्थ काट पर एकसमान है।

एक ही चालक (metallic) पदार्थ की दो अलग-अलग पट्टियों (1 तथा 2) को लें । उनकी लंबाईयाँ बराबर हैं, चौड़ाईयाँ क्रमशः `w_1` एवं `w_2` तथा मोटाईयाँ क्रमशः `d_1` तथा `d_2` हैं । दो बिन्दु K तथा M x-y तल के समांतर आमने-सामने के फलकों पर स्थित हैं। पट्टियों 1 तथा 2 में K तथा M के बीच विभवान्तर क्रमशः `V_1` तथा `V_2` हैं । तब उनमें बहने वाली एक दी गयी विद्युत धारा I तथा एक दी गयी चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता B के लिए सही कथन है (हैं)

A

यदि `w_1 =w_2` तथा `d_1 = 2d_2` तब `V_2 = 2V_1`

B

यदि `w_1 =w_2` तथा `d_1 = 2d_2` तब `V_2 = V_1`

C

यदि `w_1 =2w_2` तथा `d_1 = d_2` तब `V_2 = 2V_1`

D

यदि `w_1 =2w_2` तथा `d_1 = d_2` तब `V_2 = V_1`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2015)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise भाग I : भौतिक विज्ञान (खंड - 2)|7 Videos
  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2014)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise PART I : PHYSICS (खण्ड -3 : सुमेलन सूची प्रकार (केवल एक विकल्प सही))|4 Videos
  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2016)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise भाग- I भौतिक विज्ञान (खंड-3)|4 Videos