Home
Class 12
PHYSICS
दो बिंदु-आवेश + 4e तथा + e परस्पर a दूरी...

दो बिंदु-आवेश `+ 4e` तथा `+ e` परस्पर a दूरी पर 'स्थिर' (fixed) है। एक तीसरे बिंदु-आवेश q को दोनों आवेशों को मिलाने वाला रेखा पर कहाँ रखे कि वह संतुलन में हो? किस दशा में यह संतुलन स्थायी होगा तथा किस में अस्थायी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि आवेशों `+4e` तथा `+e` के बीच स्थित संतुलित आवेश q की `+ 4e` से दूरी x है। स्पष्ट है कि इसकी आवेश `+e` से दूरी `(a - x)` होगी। माना कि आवेश q धन है।

आवेश `+q` पर आवेश `+4e` के कारण वैद्युत (प्रतिकर्षण) बल
`F_(1) = (1)/(4pi epsi_(0)) (4e xx q)/(x^(2))`
इसी प्रकार, आवेश `+q` पर आवेश `++e` के कारण वैशयुत (प्रतिकर्षण) बल
`F_(2) = (1)/(4pi epsi_(0)) (e xx q)/((a - x)^(2))`
आवेश q के संतुलन के लिये `F_(1) = F_(2)`
`:. (1)/(4pi epsi_(0)) (4e xx q)/(x^(2)) = (1)/(4pi epsi_(0)) (e xx q)/((a - x)^(2))`
अथवा `4(a -x)^(2) = x^(2)`
अथवा `2(a - x) = +- x`
`:. x = (2a)/(3)` अथवा 2a
इनमे x का केवल `2a//3` मान सम्भव है क्योकि आवेश `+q` दोनों स्थिर आवेशों के बीच में है। अत: अंतुलन के लिये आवेश `+q` को दोनों आवेशों के बीच, आवेश `+4 e` से `2a//3` दूरी पर रखेंगे।

हमने आवेश q धनात्मक माना है, यदि हम आवेश `+q` को संतुलन की स्थिति से थोड़ा-सा विस्थापित करें (माना की दायी ओर को) तो `F_(1)` बल का मान घट जायेगा तथा `F_(2)` का मान बढ़ जायेगा। अत: आवेश पर एक नैट बल `(F_(2) - F_(1))` बायीं ओर को कार्य करेगा, जिसके कारण आवेश पुन: अपनी संतुलन की स्थिति में लौट आयेगा। स्पष्ट है कि 'धन' आवेश `+q` का संतुलन स्थायी (stable) है।
यदि आवेश q ऋणात्मक है तब बल `F_(1)` व `F_(2)` आकर्षण -बल होंगे तथा उनकी दिशाएँ संलग्न चित्रानुसार होगी। आवेश `-q` अब भी संतुलन कि स्थिति में होगा। यदि हम इस आवेश को थोड़ा-सा दायी ओर को (माना) विस्थापित करें तो `F_(1)` का मान घटेगा तथा `F_(2)` का बढ़ेगा। अत: आवेश पर एक नैट बल `(F_(2) - F_(1))` कार्य करेगा परन्तु अब इसकी दिशा दायी ओर होगी। अत: आवेश और अधिक दायी ओर को विस्थापित होता जायेगा। स्पष्ट है कि 'ऋण' आवेश `-q` का संतुलन अस्थायी (unstable) है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कॉलम का नियम तथा वैद्युत क्षेत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|27 Videos
  • कॉलम का नियम तथा वैद्युत क्षेत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|36 Videos
  • किरचॉफ के नियम तथा वैधुत परिपथ

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ( वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न )|42 Videos
  • गतिमान आवेश तथा चुंबकीय क्षेत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|39 Videos
NOOTAN HINDI-कॉलम का नियम तथा वैद्युत क्षेत्र -वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न
  1. दो बिंदु-आवेश + 4e तथा + e परस्पर a दूरी पर 'स्थिर' (fixed) है। एक ती...

    Text Solution

    |

  2. कल्पना कीजिए कि एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन के आवेश में अल्प अंतर होता...

    Text Solution

    |

  3. [epsi(0)] निर्वात की वैद्युशीलता का विमीय सूत्र है। यदि M = द्रव्यमन...

    Text Solution

    |

  4. दो बड़ी ऊर्ध्वाधर व समांतर धातु की प्लेटो के बीच 1 सेमी की दूरी है। ...

    Text Solution

    |

  5. किसी उभयनिष्ठ बिंदु से, लम्बाई l की दो द्रव्यमानहीन डोरियों से निलंबित...

    Text Solution

    |

  6. त्रिज्या r की एक पतली अर्ध्दवृत्ताकार वलय पर q धन-आवेश एकसमान रूप से व...

    Text Solution

    |

  7. दो आवेश जिनमे प्रत्येक q है X -अक्ष पर x = - a तथा x = a पर रखे गये ह...

    Text Solution

    |

  8. दो समान प्रकार के स्थिर आवेश जिनके परिमाण Q है परस्पर 2d दूरी पर रखे ग...

    Text Solution

    |

  9. समान परिमाण के तीन धन-आवेश एक समबाहु त्रिभुज के कोनो पर रखे गये है। पर...

    Text Solution

    |

  10. किसी लम्बे बेलनाकार कोश के ऊपरी भाग में धनात्मक आवेश sigma तथा निचले ...

    Text Solution

    |

  11. समान परिमाण के छ: आवेश जिनके तीन धनात्मक है तथा तीन ऋणात्मक है, एक षट्...

    Text Solution

    |

  12. द्रव्यमान m(e) का एक इलेक्ट्रॉन एकसमान वैद्युत क्षेत्र E में विरामावस्...

    Text Solution

    |

  13. दिये गये चित्रों में दो स्थितियाँ दर्शायी गई है जिनमे दो अनंत लम्बाई क...

    Text Solution

    |

  14. तेल की एक लघु गोलीय बूँद जिस पर नेट आवेश q है, शांत वायु में (81pi)/(7...

    Text Solution

    |

  15. एक वैद्युत द्विध्रुव को 2 xx 10^(5) N//C तीव्रता के वैद्युत क्षेत्र से...

    Text Solution

    |

  16. एक वैद्युत द्विध्रुव का स्थिर द्विध्रुव आघूर्ण vec(P) है जो कि X-अक्...

    Text Solution

    |

  17. कोई इलेक्ट्रॉन विरामावस्था से किसी एकसमान तथा ऊपर को ऊर्ध्वाधर वैद्युत...

    Text Solution

    |