Home
Class 12
MATHS
एक डॉक्टर को एक रोगी को देखने आना है | प...

एक डॉक्टर को एक रोगी को देखने आना है | पहले के अनुभवों से यह ज्ञात है कि उसके ट्रैन , बस, स्कूटर या किसी अन्य वाहन से आने की प्रायिकताएँ क्रमशः `(3)/(10),(1)/(5),(1)/(10)` या `(2)/(5)` है यदि वह ट्रैन, बस या स्कूटर से आता है तो उसके देर से आने की प्रायिकताएँ क्रमश: `(1)/(4),(1)/(3)` या `(1)/(12)` है, परन्तु किसी अन्य वाहन से आने पर उसे देर नहीं होती है | यदि वह देर से आया, तो उसके ट्रैन से आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मान लीजिए कि डॉक्टर के रोगी के यहाँ देर से आने की घटना E तथा डॉक्टर के ट्रैन, बस, स्कूटर या किसी अन्य वाहन द्वारा आने की घटनाएँ क्रमशः `T_(1), T_(2), T_(3)` और `T_(4)` हो, तब
`P(T_(1)) = (3)/(10), P(T_(2)) = (1)/(5),`

` P(T_(3)) = (1)/(10)` और `P(T_(4)) = (2)/(5)`
`P(E|T_(1)) =` डॉक्टर के ट्रैन द्वारा आने पर देर से पहुँचने की प्रायिकता
`=(1)/(4)`

इसी प्रकार, `P(E|T_(2))`
` = (1)/(3),`

` P(E|T_(3)) = (1)/(12),`

` P(E|T_(4)) = 0`,

क्योकि अन्य वाहन द्वारा आने पर उसे देरी नहीं होती |
अब वेज-प्रमेय से `P(T_(1)|E)` = द्वारा डॉक्टर द्वारा देर से आने पर ट्रैन द्वारा आने की प्रायिकता

`=(P(T_(1)).P(E|T_(1)))/(P(T_(1))P(E|T_(1))+P(T_(2))P(E|T_(2))+P(T_(3))P(E|T_(3))+P(T_(4))P(E|T_(4)))`
`=((3)/(10)xx(1)/(4))/((3)/(10)xx(1)/(4)+(1)/(5)xx(1)/(3)+(1)/(10)xx(1)/(12)+(2)/(5)xx0)`

`=(3)/(40)xx(120)/(18)=(1)/(2)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रायिकता

    MANOHAR RAY|Exercise प्रश्नावली 13(A)|27 Videos
  • प्रायिकता

    MANOHAR RAY|Exercise प्रश्नावली 13(B)|22 Videos
  • प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन

    MANOHAR RAY|Exercise प्रश्नावली 2(C)|17 Videos
  • रैखिक प्रोग्रामन

    MANOHAR RAY|Exercise प्रश्नावाली 12 (C) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos