`CO _2 ` के P -T प्रावस्था आरेख पर आधारित निम्निलिखित प्रश्नो के उत्तर कीजिए (a ) 1 atm दाब तथा `-60^(@)C` ताप पर `CO _2 ` का समतापी सम्पीडन किया जाता है।क्या यह द्रव प्रावस्था में जायगी।? (b ) क्या होता है जब 4 atm दाब पर `CO _2 ` का दाब नियत रखकर कक्ष ताप पर शीतलन किया जाता है? (c ) 10 atm दाब तथा `-65^(@)C` ताप पर किसी दिए गए द्रव्यमान की ठोस `CO _2 ` को दाब नियत रखकर कक्ष ताप तक तप्त करते समय होने वाले गुणात्मक परिवर्तन का वर्णन कीजिए। (d ) `CO _2 ` को `70^(@)C` तक तप्त तथा समतापी सम्पीड़ित किया जाता है।आप प्रेक्षण के लिए इसके किन गुणों में अन्तर की अपेक्षा करते है?
लिखित उत्तर
Verified by Experts
(a ) नहीं,1 atm दाब तथा `-60^(@)C` ताप पर `CO _2 ` गैसीय अवस्था मैं है यदि इसे समतापी सम्पीडन किया जाए तो गैस सीधे ठोस में परिवर्तित हो जाती है। (b ) 4 atm दाब तथा कमरे के ताप पर `CO _2 ` वाष्प अवस्था में है।यदि इस अवस्था में गैस का शीतलन किया जाए तो `CO _2 ` द्रव प्रावस्था में परिवर्तित हुए बिना सीधे ठोस अवस्था में परिवर्तित हो जायेगी। (c ) 10 atm दाब तथा `-65^(@)C`ताप पर `CO _2 ` ठोस अवस्था में है।इसे तप्त करने पर यह पहले द्रव प्रावस्था में और फिर वाष्प अवस्था में परिवर्तित होगी।क्योंकि आरेख की क्षैतिज रेखा गलन तथा वाष्पन वक्रो को प्रतिच्छेद करती है। (d ) द्रव अवस्था में यह कोई स्पष्ट संक्रमण को नहीं दर्शाता है।दाब बढ़ने से `CO _2 ` आदर्श गैस अवस्था से अधिक विचलन करती है।