Home
Class 9
MATHS
(सड़क योजना): एक नगर में दो मुख्य सड़कें...

(सड़क योजना): एक नगर में दो मुख्य सड़कें हैं, जो नगर के केंद्र पर मिलती हैं। ये दो सड़कें उत्तर-दक्षिण की दिशा और पूर्व-पश्चिम की दिशा में हैं। नगर की अन्य सभी सड़कें इन मुख्य सड़कों के समांतर परस्पर 200 मीटर की दूरी पर हैं। प्रत्येक दिशा में लगभग पांच सड़कें हैं। 1 सेंटीमीटर = 200 मीटर का पैमाना लेकर अपनी नोट बुक में नगर का एक मॉडल बनाइए। सड़कों को एकल रेखाओं से निरूपित कीजिए।
आपके मॉडल में एक-दूसरे को काटती हुई अनेक क्रॉस-स्ट्रीट (चौराहे) हो सकती हैं। एक विशेष क्रॉस-स्ट्रीट दो सड़कों से बनी है, जिनमें से एक उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और दूसरी पूर्व-पश्चिम की दिशा में। प्रत्येक क्रॉस-स्ट्रीट का निर्देशन इस प्रकार किया जाता है : यदि दूसरी सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और पांचवीं सड़क पूर्व-पश्चिम दिशा में जाती है और ये एक क्रॉसिंग पर मिलती हैं, तब इसे हम क्रॉस-स्ट्रीट (2,5) कहेंगे। इसी परंपरा से यह ज्ञात कीजिए कि
(i) कितनी क्रॉस-स्ट्रीटों को (4,3) माना जा सकता है।
(ii) कितनी क्रॉस-स्ट्रीटों को (3, 4) माना जा सकता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सड़क योजना संलग्न चित्र में दर्शाई गयी है |

(i) यहाँ केवल एक क्रॉस - स्ट्रीट है, जो ` (4, 3 ) ` के सापेक्ष है |
(ii) यहाँ केवल एक क्रॉस - स्ट्रीट है, जो ` (3, 4 ) ` के सापेक्ष है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • निर्देशांक ज्यामिति

    NOOTAN HINDI|Exercise एन० सी० ई० आर० टी० प्रश्न प्रश्नावली 3.2|2 Videos
  • निर्देशांक ज्यामिति

    NOOTAN HINDI|Exercise एन० सी० ई० आर० टी० प्रश्न प्रश्नावली 3.3|2 Videos
  • निर्देशांक ज्यामिति

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|8 Videos
  • दो चरों वाले रैखिक समीकरण

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|12 Videos
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos