Home
Class 12
MATHS
एक कारखाने में दो प्रकार के पेंच A और B...

एक कारखाने में दो प्रकार के पेंच A और B बनते हैं । प्रत्येक के निर्माण में दो मशीनों के प्रयोग की आवश्यकता होती है, जिसमे एक स्वचालित और दूसरी हस्तचालित है । एक पैकेट पेंच A के निर्माण में 4 मिनट स्वचालित और 6 मिनट स्वचालित मशीन, तथा एक पैकेट पेंच B के निर्माण में 6 मिनट स्वचालित और 3 मिनट हस्तचालित मशीन का कार्य होता है । प्रत्येक मशीन किसी भी दिन के लिए अधिकतम 4 घण्टे काम के लिए उपलब्ध है । निर्माता पेंच A के प्रत्येक पर Rs 7 और पेंच B के प्रत्येक पैकेट पर Rs 10 का लाभ कमाता है। यह मानते हुए कि कारखाने में निर्मित सभी पेंचों के पैकेट बिक जाते हैं, ज्ञात कीजिए कि प्रतिदिन कितने पैकेट विभिन्न पेंचों के बनाए जाएँ जिससे लाभ अधिकतम हो तथा अधिकतम लाभ ज्ञात कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना निर्माणकर्ता पेंच A के x पैकेट तथा पेंच B के Y पैकेट बनता है, तब अगर तालिका प्राप्त होती है ।

अधिकतमीकरण `Z = 7x + 10y " " … (1)`
व्यवरोध `4x + 6y le 240 rArr 2x + 3y le 120 … (2)`
`6x + 3y le 240 rArr 2x + y le 80 " " ... (3)`
तथा ` x ge 0, y ge 0 " " ... (4)`

सर्वप्रथम, रेखा 2x +3y = 120 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x + 3y le 120` में रखने पर,
`2 xx 0 + 3 xx 0 le 120`
`rArr 0 le 120`
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु कि ओर है ।
अब, रेखा 2x + y = 80 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x + y le 80` में रखने पर,
`2 xx 0 + 0 le 80 rArr 0 le 80` (सत्य)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु कि ओर है । चूँकि `x, y ge 0` है, सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा ।
समीकरण 2x + 3y = 120 तथा 2x + y = 80, को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(30, 20) प्राप्त होता है ।
`therefore ` सुसंगत क्षेत्र OABCO है ।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(40, 0), B(30, 20) तथा C(0, 40) हैं । इन शीर्ष बिन्दुओं पर Z का मान निम्न है ।

अतः बिंदु B(30, 20) पर Z का अधिकतम मान Rs 410 है । अतः अधिकतम लाभ Rs 410 प्राप्त करने के लिए कारखाना पेंच A के 30 पैकेट तथा पेंच B के 20 पैकेट उत्पादित करेगा ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रैखिक प्रोग्रामन

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली (विविध प्रश्नावली )|10 Videos
  • रैखिक प्रोग्रामन

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( न सी ई आर टी प्रश्न ) प्रश्नावली 12.1|10 Videos
  • प्रायिकता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रशनावली|20 Videos
  • सततता और अवकलनीयता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|23 Videos
NOOTAN HINDI-रैखिक प्रोग्रामन -प्रश्नावली ( न सी ई आर टी प्रश्न ) प्रश्नावली 12.2
  1. रेशमा दो प्रकार के भोज्य P ओर Q को इस प्रकार मिलाना चाहती है की मिश्रण...

    Text Solution

    |

  2. एक प्रकार के केक को 200 g आटा तथा 25 g वसा (fat) की आवश्यकता होती है ...

    Text Solution

    |

  3. एक कारखाने में टेनिस के रैकेट बनाने के लिए 1 .5 घंटा यांत्रिक समय तथ...

    Text Solution

    |

  4. एक निर्माणकर्ता नट और बोल्ट का निर्माण करता हैं । एक पैकेट नातों के नि...

    Text Solution

    |

  5. एक कारखाने में दो प्रकार के पेंच A और B बनते हैं । प्रत्येक के निर्मा...

    Text Solution

    |

  6. एक कुटीर उद्योग निर्माता पेडेस्टल लैंप और लकड़ी के शेड बनाता है । प्रत...

    Text Solution

    |

  7. एक कंपनी प्लाईवुड के अनूठे स्मृति चिन्ह का निर्माण करती है । A प्रकार ...

    Text Solution

    |

  8. एक सौदागर दो प्रकार के निजी कंप्यूटर-एक डेस्कटॉप नमूना और दूसरा पोर्टे...

    Text Solution

    |

  9. एक भोज्य पदार्थ में कम से कम 80 मात्रक विटामिन A और 100 मात्रक खनिज हो...

    Text Solution

    |

  10. दो प्रकार के उर्वरक F(1) और F(2) है । F(1) में 10% नाइट्रोजन और 6% फास...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित असमीकरण निकायः 2x + y le 10, x + 3y le 15, x, y ge 0 से निर...

    Text Solution

    |