Home
Class 12
MATHS
एक कुटीर उद्योग निर्माता पेडेस्टल लैंप ...

एक कुटीर उद्योग निर्माता पेडेस्टल लैंप और लकड़ी के शेड बनाता है । प्रत्येक के निर्माण में एक रगड़ने/कटाने और एक स्प्रेयर की आवश्यकता पड़ती है । एक लैंप के निर्माण में 2 घण्टे रगड़ने/कटाने और 3 घण्टे स्प्रेयर की आवश्यकता होती है, जबकि एक शेड के निर्माण में 1 घंटा रगड़ने/कटाने और 2 घण्टे स्प्रेयर की आवश्यकता होती है । स्प्रेयर की मशीन प्रतिदिन अधिकतम 20 घण्टे और रगड़ने/कटाने की मशीन प्रतिदिन अधिकतम 12 घण्टे के लिए उपलब्ध है । एक लैंप की बिक्री पर Rs 5 और एक शेड की बिक्री पर Rs 3 का लाभ होता है । यह मानते हुए की सभी निर्मित लैंप और शेड बिक जाते है, तो बताइए वह निर्माण की प्रतिदिन कैसी योजना बनाए की लाभ अधिकतम हो?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना एक निर्माणकर्ता प्रत्येक दिन x पैडेस्टल लैंप तथा y लकड़ी के शेड बनाता है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है ।

अधिकतमीकरण `Z = 5x + 3y " " … (1)`
व्यवरोध `2x + y le 12 " " … (2)`
`3x + 2y le 20 " " ... (3)`
`x ge 0, y ge 0 " " ... (4)`
सरल पहले रेखा 2x + y = 12 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x + y le 12` में रखने पर,
`2 xx 0 + 0 le 12`
`rArr 0 le 12` (सत्य)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है ।
चूँकि `x, y ge 0`
अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में होगा ।
अब, रेखा 3x + 2y = 20 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `3x + 2y le 20` में रखने पर,
`3 xx 0 + 2 xx 0 le 20 rArr 0 le 20`
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु की ओर है ।

समीकरण 2x + y = 12 तथा 3x + 2y = 20 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(4, 4) प्राप्त होता है ।
अतः सुसंगत क्षेत्र OABCO है ।
इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु O(0, 0), A(6, 0), B(4, 4) तथा C(0, 10) हैं । इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का निम्न है ।

Z का बिंदु B(4, 4) पर अधिकतम मान Rs 32 है । अतः अधिकतम लाभ कमाने के लिए निर्माणकर्ता को 4 पैडेस्टल लैंप तथा 4 लकड़ी के शेड उत्पादित करने चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रैखिक प्रोग्रामन

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली (विविध प्रश्नावली )|10 Videos
  • रैखिक प्रोग्रामन

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( न सी ई आर टी प्रश्न ) प्रश्नावली 12.1|10 Videos
  • प्रायिकता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रशनावली|20 Videos
  • सततता और अवकलनीयता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|23 Videos
NOOTAN HINDI-रैखिक प्रोग्रामन -प्रश्नावली ( न सी ई आर टी प्रश्न ) प्रश्नावली 12.2
  1. रेशमा दो प्रकार के भोज्य P ओर Q को इस प्रकार मिलाना चाहती है की मिश्रण...

    Text Solution

    |

  2. एक प्रकार के केक को 200 g आटा तथा 25 g वसा (fat) की आवश्यकता होती है ...

    Text Solution

    |

  3. एक कारखाने में टेनिस के रैकेट बनाने के लिए 1 .5 घंटा यांत्रिक समय तथ...

    Text Solution

    |

  4. एक निर्माणकर्ता नट और बोल्ट का निर्माण करता हैं । एक पैकेट नातों के नि...

    Text Solution

    |

  5. एक कारखाने में दो प्रकार के पेंच A और B बनते हैं । प्रत्येक के निर्मा...

    Text Solution

    |

  6. एक कुटीर उद्योग निर्माता पेडेस्टल लैंप और लकड़ी के शेड बनाता है । प्रत...

    Text Solution

    |

  7. एक कंपनी प्लाईवुड के अनूठे स्मृति चिन्ह का निर्माण करती है । A प्रकार ...

    Text Solution

    |

  8. एक सौदागर दो प्रकार के निजी कंप्यूटर-एक डेस्कटॉप नमूना और दूसरा पोर्टे...

    Text Solution

    |

  9. एक भोज्य पदार्थ में कम से कम 80 मात्रक विटामिन A और 100 मात्रक खनिज हो...

    Text Solution

    |

  10. दो प्रकार के उर्वरक F(1) और F(2) है । F(1) में 10% नाइट्रोजन और 6% फास...

    Text Solution

    |

  11. निम्नलिखित असमीकरण निकायः 2x + y le 10, x + 3y le 15, x, y ge 0 से निर...

    Text Solution

    |