Home
Class 11
PHYSICS
किसी भी ज्ञान की भाँति विज्ञानं का उपयोग...

किसी भी ज्ञान की भाँति विज्ञानं का उपयोग भी, उपयोग करने वाले पर निर्भर करते हुये, अच्छा अथवा बुरा हो सकता है। नीचे विज्ञानं के कुछ अनुप्रयोग दिये गये है। विशेषकर कौन-सा अनुप्रयोग अच्छा है, बुरा है अथवा ऐसा है की जिसे स्पष्ट रूप से वर्गबद्ध नहीं किया जा सकता इसके बारे में अपने दृष्टिकोणों को सूचीबद्ध कीजिए-
(i) आप जनता को चेचक के ठीके लगाकर इस रोग को दबाना और अंतत: इस रोग से जनता को मुक्त दिलाना। (भारत में इसे पहले ही प्रतिपादित किया जा चूका है
(ii) निरक्षरता का विनाश करने तथा समाचारो एवं धारणाओं के जनसंचार के लिए टेलीविजन।
(iii) जन्म से पूर्व लिंग निर्धारण।
(iv) कार्यदक्षता में वृद्धि के लिए कंप्यूटर।
(v) पृथ्वी के परित: कक्षाओं में मानव-निर्मित उपग्रहों की स्थापना।
(vi) नाभिकीय शरत्रो का विकास।
(vii) रासायनिक तथा जैव-युद्ध की नवीन तथा शक्तिशाली तकनीकों का विकास।
(viii) पीने के लिए जल का शोधन।
(ix) प्लास्टिक शल्य क्रिया।
(x) क्लोनिंग।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) आप जनता को चेचक के ठीके लगाकर रोग की रोकथाम तथा पूर्णत: मुक्ति विज्ञानं का अच्छा अनुप्रयोग है।
(ii) निरक्षरता के विनाश के लिए समाचारो एवं धारणाओं के जनसंचार के लिए टेलीविजन का प्रयोग करना विज्ञानं का अच्छा अनुप्रयोग है।
(iii) जन्म से पूर्व लिंग निर्धारण निरीक्षण विज्ञानं का बुरा अनुप्रयोग है, क्योकि कुछ लोग जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण के पश्चात भ्रूम-हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बिषय में सोचते है जिसका प्रभाव है कि वर्तमान में लड़कियों की संख्या समाज में घट रही है।
(iv) कार्यदक्षता में वृद्धि के लिए कंप्यूटर का प्रयोग अच्छा है, क्योकि इससे कार्य को शीघ्रता से एवं अधिक शुद्धता से किया जा सकता है।
(v) पृथ्वी के परित: कक्षाओ में मानव -निर्मित उपग्रहों की स्थापना करना विज्ञानं का अच्छा अनुप्रयोग है, क्योकि इन उपग्रहों से हम मौसम की भविष्यवाणी, बाह्रा वातावरण का अध्ययन, सुदूर क्षेत्रो की सुचना एकत्र कर सकते है।
(vi) नाभिकीय शस्त्रों का विकास करना बुरा है, क्योकि इनका प्रयोग बड़े स्तर पर जन-हानि के लिए किया जा सकता है।
(vii) रासायनिक तथा जैव-युद्ध की नवीन तथा शक्तिशाली तकनीकों का विकास बुरा कार्य है, क्योकि इनका प्रयोग भी बड़े स्तर पर जनहानि के लिए किया जा सकता है।
(viii) पीने के लिए जल का शोधन अच्छा कार्य है, क्योकि ऐसा करके हम अनेक ऐसी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है, जो दूषित पानी से होती है।
(ix) प्लास्टिक शल्य-क्रिया अच्छा कार्य है, क्योकि इससे किसी भी स्त्री अथवा पुरुष की त्वचा के विकारो को दूर किया जा सकता है, जो किसी दुर्घटना अथवा अन्य किसी कारण से आ गये हो। इसके कुछ गलत प्रयोग की भी सम्भावनाएँ है, परन्तु उनकी संख्या नगण्य ही है।
(x) क्लोनिंग विज्ञानं का अच्छा अनुप्रयोग है, क्योकि इसका प्रयोग हम जानवरो की अच्छी किस्म के विकास में कर सकते है। जिनका प्रयोग कुछ विशिष्ट कार्यो में किया जा सकता है, परन्तु मनुष्य की क्लोनिंग अच्छी नहीं है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • भौतिक जगत

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|7 Videos
  • प्रत्यास्थता

    BALAJI PUBLICATION|Exercise एन. सी. आर. टी. पाठ्य - पुस्तक के प्रश्न|21 Videos
  • मापन (2) : मापन में त्रुटियाँ

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अतिरिक्त अभ्यास|9 Videos
BALAJI PUBLICATION-भौतिक जगत -NCERT पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न
  1. विज्ञानं की प्रकृति में संबंधित कुछ अत्यंत पारंगत पृकथन आज एक के महानत...

    Text Solution

    |

  2. ''प्रत्येक महान भौतिक सिद्धांत अप-सिद्धांत से आरम्भ होकर गर्म-सिद्धांत...

    Text Solution

    |

  3. ''सम्भव की कला ही राजनीती है''। इसी प्रकार ''समाधन की कला ही विज्ञानं ...

    Text Solution

    |

  4. यधपि अब भारत में विज्ञानं तथा प्रौद्योगिकी का विस्तृत आधार है तथा यह त...

    Text Solution

    |

  5. किसी भी भौतिक विज्ञानी ने इलेक्ट्रॉन के कभी भी दर्शन नहीं किये है, परन...

    Text Solution

    |

  6. जापान के एक विशेष समुद्र तटीय क्षेत्र में पाए जाने वाले केकड़े के कवचों...

    Text Solution

    |

  7. दो शताब्दियों से भी अधिक समय पूर्व इंग्लैंड तथा पश्चिमी यूरोप में जो औ...

    Text Solution

    |

  8. प्राय यह कहा जाता है कि संसार अब दूसरी औद्योगिक क्रांति के डोर से गुजर...

    Text Solution

    |

  9. 22 वीं शताब्दी के विज्ञानं तथा प्रौद्योगिकी पर अपनी निराधार कल्पनाओ को...

    Text Solution

    |

  10. 'विज्ञानं के व्यवहार' पर अपने 'नैतिक' दृष्टिकोणों को रचने का प्रयास की...

    Text Solution

    |

  11. किसी भी ज्ञान की भाँति विज्ञानं का उपयोग भी, उपयोग करने वाले पर निर्भर...

    Text Solution

    |

  12. भारत में गणित, खगोलिकी, भाषा विज्ञानं, तर्क तथा नैतिकता में महान विद्व...

    Text Solution

    |

  13. यधपि भारत में स्त्री तथा पुरुषो को समान अधिकार प्राप्त है, फिर भी बहुत...

    Text Solution

    |

  14. ''भौतिकी के समीकरणों में सुंदरता होना उनका प्रयोगो के साथ सहमत होने की...

    Text Solution

    |

  15. यधपि उपरोक्त परककतन विवादास्पद हो सकता है, परन्तु अधिकांश भौतिक विज्ञा...

    Text Solution

    |

  16. विज्ञानं की पाठ्य पुस्तके आपके मन में यह गलत धारणा उत्पन्न कर सकती है ...

    Text Solution

    |