Home
Class 12
PHYSICS
विघुत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा ल...

विघुत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए एक आवेशित चालक की सतह पर विघुत बल एवं विघुत दाब के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। आवश्यक चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विघुत क्षेत्र के किसी बिन्दु पर क्षेत्र की तीव्रता वहाँ रखे हुए परीक्षण मात्रक धन आवेश पर लगने वाले बल के बराबर होती है बल की दिशा ही क्षेत्र की दिशा होती है। इस विघुत क्षेत्र को E से प्रदर्शित करते है।
किसी विघुत क्षेत्र E में `q_(0)` परीक्षण रखने पर उस पर लगने वाला बल
`F= q_(0)E`
`E= (F )/(q_(0))`
सदिश संकेतन में क्षेत्र की तीव्रता को निम्न प्रकार व्यक्त करते है -
`vec(E ) (r ) = (vec(F ))/( q_(0))`
ध्यान रहे कि यहाँ `q_(0)` का मान इतना कम होना चाहिए कि इसके कारण विघुत क्षेत्र की तीव्रता परिवर्तित नही हो। अत: अभीष्ट बिन्दु पर विघुत क्षेत्र मी तीव्रता
`vec(E ) = underset(q_(0) to 0)(lim) . (vec(F ))/( q_(0))`
विघुत क्षेत्र की तीव्रता एक सदिश राशि है। जिसकी दिशा कार्यरत बल की दिशा एकांक धन आवेश पर लगने वाले बल के अनुदिश होती है।
आवेशित चालक की सतह पर बल - माना एक चालक की सतह पर पृष्ठ आवेश धनत्व `sigma` है। हम चालक के ठीक बाहर एवं ठीक अन्दर चालक के सापेक्ष दो सममित बिन्दुओं क्रमश: `P_(1)` एवं `P_(2)` पर विचार करते हैं जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।
हम जानते है। कि आवेशित चालक पृष्ठ के ठीक बाहर विघुत क्षेत्र का मान `(sigma)/( epsilon_(0))` होता है।
अत: बिन्दु `P_(1)` पर विघुत क्षेत्र
`E_(p_(1)) = .(sigma)/( epsilon_(0))`
चालक के भीतर विघुत क्षेत्र शून्य होता है। अत: बिन्दु `P_(2)` पर विघुत क्षेत्र
`EP_(2) = 0`
अब हम चालक को दो भागों (i) अल्पांश AB जिसका क्षेत्र फल ds हैं तथा (ii) चालक का शेष भाग ACB में विभक्त कर सकते है।

चित्र – आवेशित चालक की सतह पर विघुत क्षेत्र
यदि अल्पांश AB के कारण अपने निकट स्थित बिन्दुओं पर उत्पन्न विघुत क्षेत्र की तीव्रता `vec(E ) _(r )` तथा शेष भोग ACB के कारण `vec(E )_(2)` है अत: चित्र से
`E_(p_(1)) = E_(1) + E_(2)`
(यहाँ `P_(1)` पर `E_(1)` व `E_(2)` समान दिशा में है। )
तथा `E_(p_(2)) = E_(1) - E_(2)`
(बिन्दु `P_(2)` पर `E_(1) ` व `E_(2)` विपरीत दिशा में है। )
लेकिन समीकरण `(2) ` से `E_(p_(2)) = 0` है।
इसलिए समीकरण `(4)` से
`E_(1) – E_(2) = 0`
अर्थात `E_(1) = E_(2)`
`E_(2) + E_(2) = .(sigma)/(epsilon_(0))`
`E_(2) = (sigma)/( 2epsilon_(0))`
अत: भाग ACB के कारण अल्पांश AB पर विघुत क्षेत्र की तीव्रता `(sigma)/( 2 epsilon_(0))` है।
यदि अल्पांश AB पर कुल आवेश की मात्रा dq है तब अल्पांश पर बल
dF = `E_(2) dq`
`E_(2)` का मान रखने पर
`dF = (sigma)/( 2epsilon_(0)) dq`
लेकिन `dq = sigma ds `
अत: `dF = (sigma)/( 2epsilon_(0)) xx sigma ds `
`dF = (sigma^(2))/( 2 epsilon_(0)) ds `
`= (1)/(2) epsilon_(0) E^(2) ds [ :. , E = (sigma)/( epsilon_(0))`
सम्पूर्ण पुष्ठ पर लगने वाला बल
`int d F = int _(s ) (sigma^(2))/( 2 epsilon_(0)) ds = int_(s). (epsilon_(0)^(2) E^(2))/( 2epsilon_(0)) ds`
तथा पृष्ठ के एकांक क्षेत्र फल पर बल या दाब
यह दाब विघुत दाब कहलाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )|9 Videos
  • गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (उच्च स्तरीय बुद्धि कौशल प्रश्न )|3 Videos
  • गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (बोधात्मक प्रश्न )|6 Videos
  • किरण प्रकाशिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (उच्च स्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न )-|9 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न(उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न)|27 Videos
SANJEEV PUBLICATION-गाउस का नियम एव इसके अनुप्रयोग -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. गाउस का प्रमेय क्या है। इसकी सहायता से अनन्त लम्बाई के समान रू...

    Text Solution

    |

  2. आवश्यक चित्र बनाकर गाउस के नियम की सहायता से अनन्त लम्बाई के आ...

    Text Solution

    |

  3. गाउस के नियम को परिभाषित कीजिए। इसकी सहायता से अनन्त विस्तार ...

    Text Solution

    |

  4. सिध्द कीजिए कि अनन्त विस्तार की आवेशित परत के कारण उसके निकट कि...

    Text Solution

    |

  5. त्रिज्या R के पतले गोलीय खोल का एकसमान पृष्ठीय आवेश घनत्व sigm...

    Text Solution

    |

  6. स्थिर वैघुतिकी के लिए गाउस नियम का कथन लिखिए । चित्र बनाकर एक स...

    Text Solution

    |

  7. विघुत फलक्स की परिभाषा लिखिए गाउस के नियम द्वारा किसी एक समान ...

    Text Solution

    |

  8. स्थिर वैघुतिकी में गाउस का नियम लिखिए । एक समरूप आवेशित अचालक ...

    Text Solution

    |

  9. विघुत क्षेत्र की तीव्रता की परिभाषा लिखिए एक आवेशित चालक की सतह ...

    Text Solution

    |