Home
Class 11
PHYSICS
मॉडुलन की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए ...

मॉडुलन की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए मॉडुलन को परिभाषित कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मॉडुलन - श्रव्य आवृत्ति तरंगों का रेडियो तरंगों ( वाहक तरंग ) के साथ अध्यारोपण करना मॉडुलन कहलाता है ।
मॉडुलन की आवश्यकता - ध्वनि तरंगों की आवृत्ति 20 हर्ट्ज से 20 किलो हर्ट्ज के परास में होती है । इस आवृत्ति परास की श्रव्य तरंगों का बहुत अधिक दुरी का प्रसारण संभव नहीं है । इसके निम्न कारण है -
(i ) इनकी ऊर्जा बहुत कम ( लगभग `10(-12)`eV ) होती है । वायुमण्डल में प्रसारण के समय ऊर्जा ह्रास के कारण इनका आयाम घटता जाता है और अंत में लगभग शून्य हो जाता है । अतः तरंगे समाप्त हो जाती है ।
(ii ) विद्युत - चुम्बकीय तरंगों को प्रसारित करने के लिए प्रयुक्त ऐंटीना की लम्बाई को सम्प्रेषित की जाने वाली तरंगों के तरंगदैध्र्य की कोटि का होना चाहिए । चूँकि `lambda=(c)/(v)` होता है ।
श्रव्य आवृत्ति परास के लिए ऐंटीना की आवश्यक लम्बाई `( 3 xx 10^(8))/(20,000)=1.5 xx 10^(4)` मीटर से `( 3 xx 10^(8))/( 20)=1.5xx10^(7)` मीटर के बीच होना चाहिए , जो कि व्यवहार में संभव नहीं है ।
अब यदि 300 किलो हर्ट्ज या इससे अधिक आवृत्ति कि रेडियो तरंगों को प्रसारित करना चाहे तो इसके लिए आवश्यक ऐंटीना की लम्बाई `( 3 xx 10^(8))/(3,00,000)=100` मीटर या इससे कम होगी । इस लम्बाई के ऐंटीना का निर्माण आसानी से किया जा सकता है ।
अतः श्रव्य आवृत्ति तरंगों को प्रसारित करने के लिए उन्हें मेगाहर्ट्ज कोटि की आवृत्ति की रेडियो तरंगों के साथ अध्यारोपित किया जाता है । इन रेडियो तरंगो को वाहक तरंग ( Carrier waves ) कहते है तथा यह प्रक्रिया मॉडुलन ( Modulation ) कहलाती है । इस प्रकार श्रव्य आवृत्ति तरंगों का रेडियो आवृत्ति की तरंगों ( वाहक तरंग ) के साथ अध्यारोपण करना मॉडुलन कहलाता है । अध्यारोपण के फलस्वरूप प्राप्त परिणामी तरंग को मॉडुलित तरंग ( Modulated wave ) कहते है । जिस तरंग ( श्रव्य आवृत्ति तरंग ) का मॉडुलन किया जाता है , उसे मॉडुलक तरंग ( Modulating wave ) कहते है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • संचार व्यवस्था

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • संचार व्यवस्था

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|19 Videos
  • मापन और मात्रक

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|23 Videos
  • संदिश विश्लेषण

    NAVBODH|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|32 Videos
NAVBODH-संचार व्यवस्था -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. नामांकित रेखाचित्र द्वारा वायुमण्डल की विभिन्न पर्तों के नाम एवं स...

    Text Solution

    |

  2. एनालॉग सिग्नल और डिजिटल सिग्नल में अंतर लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. मॉडुलन की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए मॉडुलन को परिभाषित कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. मॉडुलन क्या है ? सिग्नल भेजने के लिए मॉडुलन की आवश्यकता क्यों है ?

    Text Solution

    |

  5. मॉडुलन कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक प्रकार को समझाइए ।

    Text Solution

    |

  6. आयाम मॉडुलन के दोष लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. आवृत्ति मॉडुलन के लाभ तथा दोष लिखिए ।

    Text Solution

    |

  8. आँकड़ों के सम्प्रेषण एवं ग्राह्यता को ब्लॉक आरेख खींचकर समझाइए ।

    Text Solution

    |

  9. फैक्स क्या है ? सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. फैक्स क्या है ? फैक्स की कार्यप्रणाली को सचित्र समझाइये ।

    Text Solution

    |

  11. फैक्स किसे कहते है ? फैक्स प्रक्रिया में उपयोग किये जाने वाले महत्वपू...

    Text Solution

    |

  12. मॉडेम क्या है ? सचित्र वर्णन कर कार्य प्रणाली समझाइए तथा इसके प्रका...

    Text Solution

    |

  13. मॉडेम से आप क्या समझते है ? इसकी कार्य-प्रणाली का सचित्र वर्णन कीजिए ...

    Text Solution

    |

  14. संक्षेप में बताइए कि ई-मेल क्या है ?

    Text Solution

    |

  15. संक्षेप में बताइए कि इंटरनेट क्या है ?

    Text Solution

    |

  16. संक्षेप में बताइए कि वर्ल्ड वाइड वेब क्या है ?

    Text Solution

    |

  17. संक्षेप में बताइए कि सेल्युलर फोन क्या है ?

    Text Solution

    |

  18. संक्षेप में बताइए कि पेजर क्या है ?

    Text Solution

    |

  19. लाइन संचार क्या है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  20. विश्व स्थानक व्यवस्था क्या है ? इसके अनुप्रयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |