Home
Class 11
PHYSICS
मॉडुलन कितने प्रकार का होता है ? प्रत्ये...

मॉडुलन कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक प्रकार को समझाइए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वाहक तरंग ( Carrier wave ) को निम्न समीकरण द्वारा व्यक्त किया जाता है - `e_(c)=E_(c) cos (omega_(c)t+ theta)`
जहाँ , `e_(c)` वाहक तरंग का तात्क्षणिक मान , `E_(c)` आयाम ( अधिकतम मान ), `omega_(c)` कोणीय आवृत्ति तथा ` theta ` कला कोण है ।
`E_(c),omega_(c) ` और `theta` के संगत मॉडुलन के तीन प्रकार होते है -
(i ) आयाम - मॉडुलन ( Amplitude modulation )-इस प्रकार के मॉडुलन में ` omega_(c)` और `theta ` को नियत रखकर वाहक तरंग के आयाम `E_(c)` में श्रव्य आवृत्ति तरंगों ( मॉडुलक तरंगों ) के आयाम के अनुसार परिवर्तन किया जाता है ।
अतः जब श्रव्य आवृत्ति तरंगों ( मॉडुलक तरंगों ) को वाहक तरंगो के साथ इस प्रकार अध्यारोपित कराया जाता है , कि मॉडुलित तरंग का आयाम , मॉडुलक तरंग के आयाम का रैखिक फलन हो, तो इस प्रकार के मॉडुलन को आयाम मॉडुलन कहते है । इसमें मॉडुलित तरंग की की आवृत्ति तथा कला , वाहक तरंग की आवृत्ति तथा कला के समान होते है ।
(ii ) आवृत्ति मॉडुलन ( Frequency modulation )- इस प्रकार के मॉडुलन में `E_(c)` और `theta ` को नियत रखकर वाहक तरंग की आवृत्ति `omega_(c)` में मॉडुलक तरंग की आवृत्ति के अनुसार परिवर्तन किया जाता है ।
जब मॉडुलक तरंगों को वाहक तरगों के साथ इस प्रकार अध्यारोपित कराया जाता है कि मॉडुलित तरंग की आवृत्ति मॉडुलक तरंग के आयाम का रैखिक फलन हो , तो इस प्रकार के मॉडुलन को आवृति मॉडुलेशन कहते है । इसमें मॉडुलित तरंग के आयाम तथा कला , वाहक तरंग की आयाम तथा कला के समान होते है ।
(iii ) कला मॉडुलन (Phase modulation )- इस प्रकार के मॉडुलन में `E_(c)` और `omega_(c)` को नियत रखकर वाहक तरंग की कला में मॉडुलक तरंग की कला के अनुसार परिवर्तन किया जाता है ।
जब किसी मॉडुलक तरंग को वाहक तरंगों के साथ इस प्रकार अध्यारोपित कराया जाता है , कि मॉडुलित तरंग कि कला मॉडुलक तरंग की कला का रैखिक फलन हो , तो इस प्रकार के मॉडुलन को कला मॉडुलन कहते है । इसमें मॉडुलित तरंग के आयाम तथा आवृत्ति , वाहक तरंग के आयाम तथ आवृत्ति के समान होते है । मॉडुलन से अग्र लाभ है -
(i ) श्रव्य तरंगों को सीधे प्रसारित करने में ऊर्जा क्षय दर बहुत अधिक होता है , जिससे इनका परास बहुत कम होता है , परन्तु जब इसे वाहक तरंगों के साथ मॉडुलित कर प्रसारित किया जाता है तो ऊर्जा क्षय कम होने के कारण इनका परास बढ़ जाता है ।
(ii ) श्रव्य तरंग को प्रसारित करने के लिए आवश्यक प्रेषी ऐंटीना की लम्बाई `10^(5)` मीटर के कर्म की होती है जो की व्यवहार में असंभव है जबकि मॉडुलित तरंग के प्रसारण हेतु आवश्यक ऐंटिना की लम्बाई ` 10^(2)` मीटर के क्रम की होती है जो कि आसानी से तैयार किया जा सकता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • संचार व्यवस्था

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|6 Videos
  • संचार व्यवस्था

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|19 Videos
  • मापन और मात्रक

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|23 Videos
  • संदिश विश्लेषण

    NAVBODH|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|32 Videos
NAVBODH-संचार व्यवस्था -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. नामांकित रेखाचित्र द्वारा वायुमण्डल की विभिन्न पर्तों के नाम एवं स...

    Text Solution

    |

  2. एनालॉग सिग्नल और डिजिटल सिग्नल में अंतर लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. मॉडुलन की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए मॉडुलन को परिभाषित कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. मॉडुलन क्या है ? सिग्नल भेजने के लिए मॉडुलन की आवश्यकता क्यों है ?

    Text Solution

    |

  5. मॉडुलन कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक प्रकार को समझाइए ।

    Text Solution

    |

  6. आयाम मॉडुलन के दोष लिखिए ।

    Text Solution

    |

  7. आवृत्ति मॉडुलन के लाभ तथा दोष लिखिए ।

    Text Solution

    |

  8. आँकड़ों के सम्प्रेषण एवं ग्राह्यता को ब्लॉक आरेख खींचकर समझाइए ।

    Text Solution

    |

  9. फैक्स क्या है ? सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. फैक्स क्या है ? फैक्स की कार्यप्रणाली को सचित्र समझाइये ।

    Text Solution

    |

  11. फैक्स किसे कहते है ? फैक्स प्रक्रिया में उपयोग किये जाने वाले महत्वपू...

    Text Solution

    |

  12. मॉडेम क्या है ? सचित्र वर्णन कर कार्य प्रणाली समझाइए तथा इसके प्रका...

    Text Solution

    |

  13. मॉडेम से आप क्या समझते है ? इसकी कार्य-प्रणाली का सचित्र वर्णन कीजिए ...

    Text Solution

    |

  14. संक्षेप में बताइए कि ई-मेल क्या है ?

    Text Solution

    |

  15. संक्षेप में बताइए कि इंटरनेट क्या है ?

    Text Solution

    |

  16. संक्षेप में बताइए कि वर्ल्ड वाइड वेब क्या है ?

    Text Solution

    |

  17. संक्षेप में बताइए कि सेल्युलर फोन क्या है ?

    Text Solution

    |

  18. संक्षेप में बताइए कि पेजर क्या है ?

    Text Solution

    |

  19. लाइन संचार क्या है ? समझाइए ।

    Text Solution

    |

  20. विश्व स्थानक व्यवस्था क्या है ? इसके अनुप्रयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |