Home
Class 12
BIOLOGY
परागकण की संरचना का वर्णन कीजिए।...

परागकण की संरचना का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परागकण की संरचना (Structure of Pollen grain) प्रत्येक परागकण प्राय: गोलाकार संरचना होती है किन्तु कुछ अन्य जातियों में यह अण्डाकार या बहुभुजी भी हो सकते हैं। प्रत्येक परागकण के केन्द्रक का सघन जीवद्रव्य दो सुनिश्चित भित्तियों द्वारा घिरा होता है। बाहरी भित्ति को बाह्यचोल (Exine) कहते हैं तथा भीतरी भित्ति को अंतश्चोल (Intine) कहते हैं। बाहरी भित्ति स्पोरोपोलेनिन नामक पदार्थ से बनी मोटी भित्ति होती है। यह खुरदरी एवं विभिन्न प्रकार के अलंकरणों (Ornamentation) युक्त होती है। ये अलंकरण जालिकावत्, धारीदार एवं काँटेदार प्रकार के हो सकते हैं। बाह्यभित्ति परागकण को प्रतिरोधी बनाती है क्योंकि स्पोरोपोलेनिन का भौतिक अथवा जैविक अपघटन आसानी से नहीं होता है। बाह्य चोल पर छोटी-छोटी छिद्रनुमा संरचनाएँ उपस्थित होती है। जिन्हें जनन छिद्र (Germ pores) कहते हैं। इनकी संख्या प्राय: 1-3 होती है। अंतश्चोल पतला, कोमल एवं झिल्लीनुमा होता है जो पैक्टिन एवं सैल्युलोज द्वारा निर्मित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्न )|5 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर(अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • नर एवं मादा युग्मकोद्भिद - संरचना एवं विकास

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )|6 Videos
  • तेल, रेशे, मसाले एवं औषधि उत्पादक पादप

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|16 Videos
  • पादप ऊतक संवर्धन

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न|24 Videos