Home
Class 12
BIOLOGY
एन्जाइम की नामकरण विधि को संक्षेप में सम...

एन्जाइम की नामकरण विधि को संक्षेप में समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एन्जाइम्स का नामकरण भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जाता है
(1) अधिकांश एन्जाइम्स का नामकरण करते समय उनके द्वारा उत्प्रेरित किये गए क्रियाधार (substrate) के अन्त में ऐज (-ase) जोड़ दिया जाता है। जैसे माल्टोज क्रियाधार अणु पर क्रिया करने वाले एन्जाइम को माल्टेज (Maltase) नाम दिया गया है।
(2) कुछ एन्जाइम्स का नाम उनके द्वारा उत्प्रेरित होने वाली अभिक्रिया की प्रकृति के आधार पर किया जाता है जैसे ऑक्सीकरण अभिक्रिया में ऑक्सीडेज (Oxidase) एन्जाइम्स भाग लेता है। इसी प्रकार विहाइड्रोजनीकरण क्रिया में भाग लेने वाले एन्जाइम को डिहाइड्रोजिनेज (Dehydrogenase) नाम दिया गया है।
(3) आधुनिक नामकरण पद्धति के अनुसार एन्जाइम का नामकरण करते समय आधारी अणु (Substrate) तथा अभिक्रिया की प्रकृति दोनों को ध्यान में रखा जाता है। जैसेसक्सेनिक डिहाइड्रोजिनेज एन्जाइम सक्सेनिक अम्ल पर क्रिया कर डिहाइड्रोजिनेशन की क्रिया को उत्प्रेरित करता है।
(4) कुछ एंजाइम्स के नाम परम्परागत चलते आ रहे हैं जैसे पेप्सिन (Pep_sin), रेनिन (Renin), ट्रिप्सिन (Trypsin) आदि।
(5) अन्तर्राष्ट्रीय जैव रसायन संघ (International Union of Biochemis try) ने 1955 में एंजाइम्स के नामकरण हेतु एक मानक पद्धति प्रतिपादित की है। इसमें नामकरण में क्रियाधार, अभिक्रिया व अन्य सूचनाओं को शामिल किया जाता है। उदा. यूरीऐज का मानक नाम-यूरेट: `O_(2)` ऑक्सीडोरिडक्टेज है।
(6) कुछ एंजाइम्स के मानक नाम अत्यधिक जटिल होते हैं जिन्हें याद करना कठिन होता है। इस कारण उनके लिए छोटे-छोटे नाम प्रतिपादित किये गए हैं जिन्हें संस्तुति नाम (Recommended Name) कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • एन्जाइम

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर )|4 Videos
  • एन्जाइम

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - उत्तर ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर )|4 Videos
  • उत्परिवर्तन

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उतर निबंधात्मक प्रशनोत्तर|6 Videos
  • जैव ऊर्जा

    SCIENCE PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न उतर निबंधात्मक प्रश्नोत्तर|4 Videos