Home
Class 12
BIOLOGY
ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौन से है? ...

ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौन से है? यह कहाँ सम्पन्न होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण- क्रेब्स-चक्र- ग्लाइकोलिसिस के दौरान बने पाइरुविक अम्ल को पहले कोशिकाद्रव्य में ही ऐसीटिल को-एन्जाइम-A में बदला जाता है, जिसका अगला ऑक्सीकरण माइटोकॉण्ड्रिया के क्रिस्टी झिल्ली में `CO_(2)` एवं `H_(2)O` में होता है। माइटोकॉण्ड्रिया में होने वाले ऐसीटिल को-एन्जाइम-A ऑक्सीकरण को ही क्रेब्स चक्र या ट्राइकार्बोक्सिलिक अम्ल चक्र कहते है।
क्रेब्स-चक्र की क्रिया-विधि- क्रेब्स चक्र में निम्नलिखित क्रियाएँ होती है-
(1) ऐसीटिल को-एन्जाइम-A, आक्जेलो ऐसीटिल अम्ल तथा जल से क्रिया करके साइट्रिक अम्ल बना देता है। को-एन्जाइम मुक्त होकर फिर से नया ऐसीटिल को-एन्जाइम-A बनाता है। (2) साइट्रिक अम्ल से जल निकलकर इसे सिस-ऐकोनाइटिक अम्ल में बदल देता है। इसके बाद यह पुनः जल का एक अणु ग्रहण करके आइसोसाइट्रिक अम्ल बना देता है। (3) यह आइसोसाइट्रिक अम्ल 2 हाइड्रोजन परमाणु NADP को देकर आक्जेलो सक्सिनीक अम्ल बना देता है। (4) आक्जेलो सक्सिनीक अम्ल `CO_(2)` को त्याग कर `alpha`-कीटो ग्लूटेरिक अम्ल बना देता है। (5) `alpha`-कीटोग्लूटेरिक अम्ल एक अणु `CO_(2)` तथा 2 परमाणु `H_(2)` को त्यागकर सक्सिनिल को-एन्जाइम-A बना देता है। (6) सक्सिनिल को-एन्जाइम-A थायोकाइनेज प्रकिण्व की उपस्थिति में सक्सिनिक अम्ल बना देता है और GTP के अणु का संश्लेषण होता है। (7) सक्सिनिक अम्ल 2 हाइड्रोजन परमाणु त्यागकर फ्यूमेरिक अम्ल तथा फ्यूमेरिक अम्ल से क्रिया करके मैलिक अम्ल बना देता है। (8) मैलिक अम्ल, 2 हाइड्रोजन परमाणुओं त्यागकर फ्यूमेरिक अम्ल तथा फ्यूमेरिक अम्ल से क्रिया करके मैलिक अम्ल बना देता है। (9) मैलिक अम्ल, 2 हाइड्रोजन परमाणुओं को त्यागकर फिर से आक्जेलो एसीटिक अम्ल बना देता है जो पुनः ऐसीटिल को-एन्जाइम-A से क्रिया करता है, इस प्रकार क्रेब्स चक्र में रासायनिक क्रियाएँ एक चक्र के रूप में होती रहती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधो में श्वसन

    YUGBODH|Exercise लघुत उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • पुष्पीय पादपों में लैंगिक जनन

    YUGBODH|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • पौधों में परिवहन

    YUGBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
YUGBODH-पौधो में श्वसन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. ग्लाइकोलिसिस को रेखाचित्र द्वारा बनाइए-

    Text Solution

    |

  2. ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौन से है? यह कहाँ सम्पन्न होती है?

    Text Solution

    |

  3. क्रेब्स-चक्र का समग्र रेखाचित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  4. इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. साँस गुणांक को परिभाषित कीजिए। वसा में इसका मान कितना होता है।

    Text Solution

    |

  6. निम्न में अंतर् बताइए- ऑक्सी-श्वसन एवं अनाक्सी-श्वसन।

    Text Solution

    |

  7. निम्न में अंतर् बताइए- ग्लाइकोलिसिस तथा किण्वन।

    Text Solution

    |

  8. निम्न में अंतर् बताइए- ग्लाइकोलिसिस तथा सिट्रिक अम्ल चक्र।

    Text Solution

    |

  9. शुद्ध एटीपी के अणुओं की प्राप्ति की गणना के दौरान आप क्या कल्पनाएँ करत...

    Text Solution

    |