Home
Class 12
PHYSICS
घनत्व d की एक गेंद एक क्षैतिज ठोस तल पर ...

घनत्व d की एक गेंद एक क्षैतिज ठोस तल पर गिराई जाती है। यह तल से प्रत्यास्थ रूप से टकराकर उछलती है तथा समय `t_(1)` में अपनी प्रारम्भिक स्थिति में पहुँचती है। अगली बार गेंद को उसी ऊंचाई से घनत्व `d_(L)` के द्रव के तल पर गिराया जाता है।
(a) यदि `dltd_(L)` तो गेंद को अपनी प्रारम्भिक ऊँचाई तक आने में लगे समय `t_(2)` का व्यंजक (`d, t_(1)` व `d_(L)` के पदों में) ज्ञात कीजिए।
(b) क्या गेंद की गति सर्ल आवर्त है?
(c ) यदि `d=d_(L)` तो द्रव के भीतर गेंद की चाल उसकी गहराई पर किस प्रकार निर्भर करती है? सभी घर्षणकारी तथा क्षयकारी बलों को नगण्य मान लीजिए। यह भी मान लीजिए कि द्रव कि गहराई वृहत्त है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
(a) `(t_(1)d_(L))/(d_(L)-d)` (b) नहीं (c ) अपरिवर्तित

द्रव के तल के साथ प्रत्यास्थ संघट्ट में वेग की दिशा बदलकर विपरीत दिशा में हो जाएगी परन्तु इसका परिमाण समान रहेगा।
इस प्रकार, गिरने में लगा समय = उठने में लगा समय
इसलिए गिरने में लगा समय `=(t_(1))/(2)`
अतः द्रव से टकराने से पहले गेंद का वेग
`v=(g t_(1))/(2)" "...(i)`
द्रव के भीतर मंदन `("उत्प्लावन-भार")/("द्रव्यमान")`
`=(Vd_(L)g-Vdg)/(Vd)=((d_(L)-d)/(d))g" "...(ii)`
इस मंदन के कारण गेंद को विरामावस्था में आने में लगा समय
`t=(v)/(a)=(g t_(1))/(2a)`
या `t=(g t_(1))/(2((d_(L)-d)/(d))g)=(dt_(1))/(2(d_(L)-d))`
इतना ही समय गेंद को द्रव के तल तक वापस आने में लगेगा।
(a) माना गेंद को जहाँ से छोड़ा गया वहाँ तक वापस आने में उसे `t_(2)` समय लगता है।
`t_(2)=t_(1)+2t=t_(1)+(dt_(1))/(d_(L)-d)=t_(1)[1+(d)/(d_(L)-d)]`
या `t_(2)=(t_(1)d_(L))/(d_(L)-d)`
(b) गेंद की गति आवर्त होगी परन्तु सरल आवर्त नहीं होगी क्योकि वायु में गेंद का त्वरण g है जबकि द्रव के भीतर यह त्वरण `((d_(L)-d)/(d))g` है
जोकि विस्थापन के अनुक्रमानुपाती नहीं है अर्थात सरल आवर्त गति की आवश्यक शर्त पूरी नहीं होती है।
(c ) जब `d_(L)=d` द्रव के भीतर त्वरण या मंदन शून्य हो जाएगा (उत्प्लावन = भार)। इस प्रकार गेंद नियत वेग `v=(g t_(1))/(2)` से द्रव के भीतर गति करती रहेगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पदार्थ के गुण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise शृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार (अनुच्छेद-I)|3 Videos
  • पदार्थ के गुण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise शृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार (अनुच्छेद-II)|3 Videos
  • पदार्थ के गुण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार|6 Videos
  • धारा वैघुतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise क्षृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार (अनुछेद I )|2 Videos
  • प्रकाशिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध - बोधन प्रकार|5 Videos
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)-पदार्थ के गुण-विश्लेषणात्मक प्रश्न
  1. दो समरूप बेलनाकार बर्तन अपने आधार के सहारे समान धरातल पर रखे है। इनके ...

    Text Solution

    |

  2. 1 मी लम्बाई तथा एकसमान परिच्छेद का एक लकड़ी का तना किसी टंकी की तली में...

    Text Solution

    |

  3. विभिन्न त्रिज्याओं वाले साबुन के दो बुलबुले मिलकर एक हो जाते है। यदि ब...

    Text Solution

    |

  4. एक स्टील का तार जिसकी लम्बाई 1 मी, द्रव्यमान 0.1 किग्रा तथा एकसमान परि...

    Text Solution

    |

  5. भुजा L व अल्प द्रव्यमान M का एक अत्यधिक दृढ़ घनाकार गुटका A एक अन्य समा...

    Text Solution

    |

  6. घनत्व d की एक गेंद एक क्षैतिज ठोस तल पर गिराई जाती है। यह तल से प्रत्य...

    Text Solution

    |

  7. एक समांग ठोस बेलन जिसकी लम्बाई L तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल A/5 है...

    Text Solution

    |

  8. नगण्य द्रव्यमान की एक पतली छड़ जिसका परिच्छेद क्षेत्रफल 4xx10^(-6)" मी"...

    Text Solution

    |

  9. एक बड़े, खुले मुँह के, नगण्य द्रव्यमान व एकसमान परिच्छेद-क्षेत्रफल A वा...

    Text Solution

    |

  10. 1000" kg/m"^(3) के नियत घनत्व का एक अश्यान द्रव धारा रेखीय प्रवाह में ...

    Text Solution

    |

  11. लकडी की एक छड़ जिसकी लम्बाई L, त्रिज्या R तथा घनत्व rho है, के एक सिरे ...

    Text Solution

    |

  12. एक एकसमान ठोस बेलन, जिसका घनत्व 0.8" ग्राम/सेमी"^(3) है, दो अमिश्रित द...

    Text Solution

    |

  13. त्रिज्या b की एक बहुत संकीर्ण नलिका के सिरे पर एक साबुन का बुलबुला फुल...

    Text Solution

    |

  14. एक बेलनाकार टंकी जिसकी ऊपरी त्रिज्या 0.9 मी तथा निचली त्रिज्या 0.3 मी ...

    Text Solution

    |

  15. चौड़ाई 2a का एक बर्तन एक द्रव से भरा है। एक पतले तार को जिसका प्रति एका...

    Text Solution

    |

  16. एक छोटा गोला विरामावस्था से किसी श्यान द्रव में गिरता है। घर्षण के कार...

    Text Solution

    |

  17. सर्ल उपकरण (जिसका उपयोग यंग प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात करने में किया जा...

    Text Solution

    |

  18. U आकार की एक नली में rho घनत्व का द्रव भरा है। इस नली को चित्र में प्र...

    Text Solution

    |