Home
Class 12
PHYSICS
दो आवेश -2Q तथा Q, x-y तल में क्रमश: (-3...

दो आवेश -2Q तथा Q, x-y तल में क्रमश: (-3a,0) तथा (3a,0) निर्देशांकों वाले बिन्दुओं पर स्थिर हैं :
(a) दर्शाइये कि -y तल में वे सनस्त बिन्दु जहाँ दोनों आवेशों के कारण विभव शून्य है, एक वृत्त पर स्थित हैं। इस वृत्त की त्रिज्या तथा केन्द्र की स्थिति बताइये।
(b) x-अक्ष के एक व्यापक बिन्दु (general point) पर विभव P(x) का सूत्र दीजिए तथा सम्पूर्ण x-अक्ष पर फलन / (x) को चित्रित (sketch) कीजिए।
(c) यदि +q आवेश का कोई कण वृत्त के केन्द्र पर विरामावस्था से चलना प्रारम्भ करे तो संक्षिप्त गुणात्मक तर्क द्वारा यह दर्शाइये कि कण अंततः वृत्त को पार कर लेगा। ऐसा करते समय कण की चाल ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
(a) त्रिज्या =4a, केंद्र =(5a, 0)
(b) `V_(x)=(Q)/(4pi epsi_(0)) ((1)/(3a-x)=(2)/(3a+x)) (x le 3a" के लिए")`
`V_(x)=(Q)/(4pi epsi_(0)) ((1)/(x-3a) -(2)/(3a+x)) (x gt 3a" के लिए ")`
(c) `v=sqrt((Qq)/(8 pi epsi_(0) ma))`

माना P(x,y) x-y तल में स्थित एक सामान्य बिंदु है बिंदु P पर वैघुत विभव
V=(Q के कारण विभव)+ (-2Q के कारण विभव)
या `V=(1)/(4pi epsi_(0)) [(Q)/sqrt((3a-x)^(2) +y^(2))]+ (1)/(4pi epsi_(0)) [(-2Q)/sqrt((3a+x)^(2)+y^(2))] ........(i)`
प्रश्नानुसार V=0
`therefore 4[(3a-x)^(2)+y^(2)]=(3a+x)^(2)+y^(2)`

हल करने पर `(x-5a)^(2)+y^(2)=(4a)^(2)`
उपरोक्त समीकरण एक वृत्त की समीकरण है जिसकी त्रिज्या 4a तथा केंद्र (5a,0) है
(b) x-अक्ष पर x=3a तथा x=-3a पर विभव अपरिभाषित है `("माना"pm oo)`,
क्योकि Q तथा -2Q इन दोनों बिन्दुओ पर स्थित है अंत: `-3a lt x lt 3a` के लिए विभव समी (i) मेंy=0 रखने पर प्राप्त होगा, अर्थार्त
`V=(Q)/(4pi epsi_(0)) [(1)/(3a-x)-(2)/(3a+x)] (-3a lt x lt 3a" के लिए")`
x=a पर V=0
x=-3a पर, `V=-oo`
तथा x=3a पर, `V=+oo`
`x gt 3a,` के लिए पुनः एक बिंदु पर विभव शून्य होगा अंत: `x gt 3a` के लिए
`V=(Q)/(4piepsi_(0)) [(1)/(x-3a)-(2)/(3a+x)]`
x=9a पर ,
`x lt -3a` के लिए
`V=(Q)/(4piepsi_(0)) [(1)/(3a-x) -(2)/(3a-x)]`
इस क्षेत्र में केवल `x=-oo` पर विभव शून्य होगा सापेक्ष में हम लिख सकते है
(i) x=3a पर, `V=+oo`
(ii) x=-3a पर, `V=-oo`
(iii) `x lt -3a" पर"`
`V=(Q)/(4pi epsi_(0)) [(1)/(3a-x)-(2)/(3a+x)]`
(iv) `-3a lt x lt 3a` के लिए
`V=(Q)/(4 pi epsi_(0)) [(1)/(3a-x) -(2)/(3a+x)]`
(v) `x gt 3a" के लिए"`

`V=(Q)/(4pi epsi_(0)) [(1)/(x-3a)-(2)/(3a+x)]`
x=a तथा x=9a पर विभव शून्य होगा। ग्राफ V-x इस प्रकार है

(c) x=5a अर्थार्त केंद्र पर विभव का मान,
`V=(Q)/(4pi epsi_(0)) [(1)/(2a)-(2)/(8a))]=(Q)/(16 pi epsi_(0) a)=" धनात्मक"`
वृत्त पर विभव का मान शून्य होगा। चूँकि केन्द्र पर विभव का मान, परिधि (circmference) पर विभव के मान से अधिक है, अत: कण वृत्त को पार कर जायेगा क्योंकि धनावेश उच्च विभव से निम्न विभव की ओर गति करता है। वृत्त को पार करते समय कण की गति, `v=sqrt((2q(triangle V))/(m))=sqrt((Qq)/(8pi epsi_(0)ma))`
यहाँ `triangleV` वृत्त के केन्द्र तथा परिधि के विभवों का अन्तर है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्थिर वैघुतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार|3 Videos
  • स्थिर वैघुतिकी

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार|4 Videos
  • सॉल्व्ड पेपर 2017 JEE ADVANCED

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise पेपर 2(खण्ड-3)|4 Videos
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)-स्थिर वैघुतिकी-विश्लेषणात्मक प्रश्न
  1. दो धन आवेश q,q (q=5 xx 10^(-5)" कूलॉम") बिन्दुओं A व B पर स्थिर हैं। ज...

    Text Solution

    |

  2. तीन बिन्दु आवेश 4,2g तथा 8q एक 9 सेमी लम्बी रेखा पर रखे जाने हैं। इनकी...

    Text Solution

    |

  3. तीन कण, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 1 ग्राम तथा आवेश q है, एक उभयनिष्...

    Text Solution

    |

  4. धातु की तीन संकेन्द्री गोलीय कोशों A, B व C की त्रिज्यायें a, b व c (...

    Text Solution

    |

  5. दो आवेश -2Q तथा Q, x-y तल में क्रमश: (-3a,0) तथा (3a,0) निर्देशांकों व...

    Text Solution

    |

  6. (a) Q कूलॉम आवेश, R मीटर त्रिज्या के एक गोलीय आयतन में समान रूप से वित...

    Text Solution

    |

  7. दो समान्तर प्लेट संघारित्रों A व B की प्लेटों के बीच की दूरी d = 8.85 ...

    Text Solution

    |

  8. R त्रिज्या की एक वृत्ताकार वलय, जिसकी प्रति एकांक लम्बाई पर एकसमान धन ...

    Text Solution

    |

  9. वर्गाकार धातु की दो प्लेटें जिनकी प्रत्येक भुजा 1 मी की है, परस्पर 0.0...

    Text Solution

    |

  10. धारिता C वाले एक समान्तर प्लेट संघारित्र की प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफ...

    Text Solution

    |

  11. दो विलगित धात्विक ठोस गोले जिनकी त्रिज्यायें R व 2R हैं, इस प्रकार आवे...

    Text Solution

    |

  12. दो संधारित्र A तथा B जिनकी धारिताये क्रमशः 31muF" तथा "21muF हैं, क्रम...

    Text Solution

    |

  13. r त्रिज्या का एक चालक गोला S(1) विघुतरोगी हैण्डिल से सम्बन्ध है एक दूस...

    Text Solution

    |

  14. एक कुचालक चकती जिसकी त्रिज्या a एवं समरूप क्षेत्रिय आवेश घनत्व sigma ...

    Text Solution

    |

  15. चार बिन्दु आवेश +8muC, -1muC,-1muC तथा +8muC, y- अक्ष पर क्रमशः बिन्दु...

    Text Solution

    |

  16. 2xx 10^(-3) किग्रा द्रव्यमान की एक छोटी मद जिस पर माइक्रोकृलॉम (mu C) ...

    Text Solution

    |

  17. आठ बिंदु आवेश a भुजा वाले धन के कोनो पर चित्रानुसार रखे गए है। इस आवेश...

    Text Solution

    |

  18. एक धन बिंदु आवेश q मूल बिंदु पर स्थित है। एक द्विधुर्व, जिसका अजुर्न p...

    Text Solution

    |

  19. निर्वात में एक-दूसरे से d दूरी पर दो बड़ी धतिवक प्लेटे S(1)" व "S(2) ज...

    Text Solution

    |

  20. त्रिज्या a तथा मोटाई t(lt lt a) के एक चालक बुलबुले का विभव V है। बुलबु...

    Text Solution

    |