Home
Class 11
PHYSICS
m द्रव्यमान का एक गोलक L लम्बाई की हल्...

m द्रव्यमान का एक गोलक L लम्बाई की हल्की डोरी से लटका हुआ है। इसके निम्नतम बिंदु A पर क्षैतिज वेग `v_(0)` इस प्रकार लगाया जाता है की यह ऊर्ध्वाधर तल से अर्द्धवृत्ताकार प्रक्षेप्य पथ को इस प्रकार तय करता है की डोरी केवल उच्चतम बिंदु C पर ढीली होती है जैसा की चित्र में दिखाया गया है। निम्न राशियों के लिये व्यंजक प्राप्त कीजिये - (a ) `v_(0)` (b ) बिन्दुओ B तथा C पर गोलक की चाल तथा (c ) बिंदु B तथा C पर गतिज ऊर्जाओं का अनुपात `(K_(B)/(K_(C)))` गोलक के बिंदुC पर पहुँचने के बाद पथ की प्रकृति पर टिप्पणी कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चित्र में गोलक पर लगने वाले दो बाह्य बल है गुरुत्व बल और डोरी में तनाव । बाद वाला बल कोई कार्य नहीं करता है , क्योंकि डोरी का विस्थापन हमेशा केवल गुरुत्वाकर्षण बल से सम्बंधित है। इस निकाय की सम्पूर्ण ऊर्जा E अचर है । बिंदु A पर स्थितिज ऊर्जा को शून्य लेते है ।
अतः बिंदु A पर यांत्रिक ऊर्जा
`E = 1/2 mv_(0)^(2)" "` ....(1)
न्यूटन के गति के दूसरे नियम से
`T_(A) - mg = (mv_(0)^(2))/L `
यहाँ `T_(A)` बिंदु A पर डोरी का तनाव उच्चतम बिंदु C पर डोरी ढीली हो जाती है। यहाँ पर `T_(C) = 0` अतः बिंदु C पर हमें प्राप्त होता है।
यांत्रिक ऊर्जा = गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
` :. " " E = 1/2 mv_(C )^(2) +mg xx (2L)" "` ......(2)
न्यूटन के द्वितीय नियमानुसार
` mg = (mv_(C )^(2))/L " " .....(3)`
या `mgL = mv_(C)^(2) " " :. v_(C )^(2) = gL `
समीकरण (2 ) में मान रखने पर
`E = 1/2 xx mgL + 2mgL = 5/2 mgL ` .... (4)
समीकरण (1 ) तथा (4 ) को बराबर करने पर
` 5/2 mgL == m/2 v_(0)^(2)`
अथवा `5 gL = v_(0)`
अथवा `v_(0) = sqrt(5gL)`
(b) अतः बिंदु B पर कूल ऊर्जा है।
`E = 1/2 mv_(B)^(2) +mgL " " ` .....(5)
इसे बिंदु A पर ऊर्जा के व्यंजक के बराबर रखने पर
`1/2 mv_(B)^(2) + mgL = 1/2 mv_(0)^(2)`
या `v_(B)^(2) +2gL = 5gL `
या `v_(B)^(2) = 5gL - 2gL = 3gL `
` :. v_(B) = sqrt(3gL ) `
(c ) बिंदु व पर गतिज ऊर्जाओं का अनुपात
` (K_(B))/(K_(C)) = (1/2mv_(B)^(2))/(1/2mv_(C)^(2))`
या `(K_(B))/(K_(C)) = (V_(B)^(2))/(v_(C)^(2)) = (3gL)/(gL) = 3/1 `
बिंदु C पर डोरी ढीली हो जाती है और गोलक का वेग बाई और को एवं क्षैतिज हो जाता है । यदि इस क्षण पर डोरी को काट दिया जाए तो गोलक एक क्षैतिज प्रक्षेप की तरह प्रक्षेप्य गति ठीक उसी प्रकार दर्शायेगा जैसा की खड़ी चट्टान से क्षैतिज दिशा में किसी पत्थर फेंकने पर होता है। अन्यथा गोलक लगातार अपने वृत्ताकार पथ पर गति करता रहेगा और परिक्रमण को पूरा करेगा
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न|23 Videos
  • कार्य ऊर्जा और शक्ति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास के अतिरिक्त प्रश्न -|7 Videos
  • कणों के निकाय तथा घूर्णी गति

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|30 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|25 Videos
SANJEEV PUBLICATION-कार्य ऊर्जा और शक्ति -गत वर्षो के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे प्रश्न
  1. m द्रव्यमान का एक गोलक L लम्बाई की हल्की डोरी से लटका हुआ है। इस...

    Text Solution

    |

  2. किसी कण पर ( 4 hat(i) + 3hat(j)) N बल लगाने पर वह बिंदु (-2 hat(i...

    Text Solution

    |

  3. जब एक रबड़ के छल्ले को x दूरी तक तानित किया जाता है , तब परिमाण F...

    Text Solution

    |

  4. m द्रव्यमान का एक बिंदु कण एक बिंदु एक खुरदरे पथ PQR ( चित्र देखि...

    Text Solution

    |

  5. किसी बल क्षेत्र में कण की स्थितिज ऊर्जा निम्नलिखित है - U = A/(r^...

    Text Solution

    |

  6. एक तार जो एक छोटे मोती के मध्य में स्थित छिद्र से गुजरता है , को...

    Text Solution

    |

  7. 400 ms^(-1) के क्षैतिज वेग से चलती हुई 10 g द्रव्यमान की एक गोली...

    Text Solution

    |

  8. एक कण किसी एक आकर्षण विभव U = k/(2r^(2)) के अंतर्गत त्रिज्या a के...

    Text Solution

    |

  9. 1 kg द्रव्यमान का कोई पिंड किसी कालाश्रित बल , bar(F) = (2 hat(ti) ...

    Text Solution

    |

  10. x - दिशा में 2v चाल से चलते हुए द्रव्यमान के एक कण से , y - दिशा ...

    Text Solution

    |

  11. किसी घर्षणहीन पृष्ठ पर v चाल से चलता हुआ M द्रव्यमान का एक ब्लॉक...

    Text Solution

    |

  12. दो एकसमान गेंदों A तथा B के वेग क्रमशः 0.5 m//s तथा -0.3 m//s है। ...

    Text Solution

    |

  13. एक द्रव्यमान m एवं प्रारंभिक वेग v के एक कण A की टक्कर द्रव्यमान m/2...

    Text Solution

    |

  14. द्रव्यमान m का एक गतिशील गुटका 4 m द्रव्यमान के किसी दूसरे स्थिर गु...

    Text Solution

    |

  15. 1 Kg द्रव्यमान का एक कण समय पर निर्भर F= 6t बल का अनुभव करता है यदि...

    Text Solution

    |

  16. द्रव्यमान m= 10^(-2)किलोग्राम का एक पिंड एक माध्यम से गति कर रहा है ...

    Text Solution

    |

  17. द्रव्यमान 'm' का एक कण चाल '2v' से जाते हुए एक द्रव्यमान '2m' के कण...

    Text Solution

    |

  18. M= 4m द्रव्यमान का एक वेज आकार का गुटका एक घर्षणहीन सतह पर रखा है ...

    Text Solution

    |

  19. एक टेनिस की गेंद को एक क्षैतिज चिकनी सतह पर गिराया जाता है । गे...

    Text Solution

    |

  20. वृत्ताकार चाप वाले एक गुटके का द्रव्यमान M है। ये गुटका एक घर्ष...

    Text Solution

    |

  21. 1 Kg द्रव्यमान के एक कण एक स्थिर 5 द्रव्यमान के कण से प्रत्यास्तथा ट...

    Text Solution

    |