Home
Class 12
PHYSICS
दो अनन्त लम्बाई के सीधे तार xy-तल में x...

दो अनन्त लम्बाई के सीधे तार `xy`-तल में `x=+-R` रेखाओ पर रखे हुए है। `x=+R` पर रखे हुए तार में `I_(1)` और `x=-R` पर रखे हुए तार में `I_(2)` स्थिर धाराएँ बह रही है। `R` त्रिज्या का एक वृताकार पाश , जिसका केन्द्र `(0,0,sqrt(3)R)` है, इस प्रकार लटका हुआ है की पाश का तल `xy`- तल के समानान्तर है। पाश में एक स्थिर धारा `I` बह रही है। पाश के ऊपर से देखने पर पाश में धारा की दिशा दक्षिणवर्त है। अनन्त लम्बाई के तार में धारा को धनात्मक माना जाता है यदि यह मात्रक सदिश `("unit vector")+hatj` की दिशा में है। चुम्बकीय क्षेत्र `B` के बारे में निम्नलिखित कथनो में से कौन -सा (से) सही है (है) ?

A

यदि `l_(1)=l_(2)` हो, तो मूलबिन्दु `(0,0,0)` पर `B` शून्य नहीं हो सकता है

B

यदि `l_(1) gt 0` और `l_(2) lt 0` हो, तो मूल बिन्दु `(0,0,0)` पर `B` शून्य हो सकता है

C

यदि `l_(1) lt 0` और `l_(2) gt 0` हो, तो मूल बिन्दु `(0,0,0)` पर `B` शून्य हो सकता है

D

यदि `l_(1)=l_(2)` हो , तो पाश के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का `z`- घटक का मान `(-(mu_(0)l)/(2R))` है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, B, D


`(a)`यदि `I_(1)=I_(2)` हो, तो केन्द्र पर दो चरो के कारण चुम्बकीय क्षेत्र शून्य होगा। अतः केन्द्र पर कुल चुम्बकीय क्षेत्र वलय के कारण चुम्बकीय क्षेत्र के तुल्य है जोकि अशून्य है।
`(b)` यदि `I_(1) gt 0` तथा `I_(2) lt 0` हो, तो तारो के कारण केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र `+hatk` के अनुदिश होगा तथा वलय के कारण चुम्बकीय क्षेत्र `(B)-hatk` के अनुदिश है। अतः केन्द्र पर `B` शून्य हो सकता है।
`(c )` यदि `I lt 0` तथा `I_(2) gt 0` हो, तो तारो के कारण केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र `(B)-hatk` के अनुदिश होगा तथा वलय के कारण `B,-hatk` के अनुदिश है। अतः मूलबिंदु पर `B` शून्य नहीं हो सकता है।
`(d)` पाश के केन्द्र पर तारो के कारण चुम्बकीय क्षेत्र `(B)X-` अक्ष के अनुदिश है। अतः पाश के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का `Z`-घटक `B=(mu_(0)i)/(2R)(-hatk)`है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सॉल्वड पेपर्स 2018

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise पेपर 1-खण्ड 2|8 Videos
  • सॉल्वड पेपर्स 2018

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise पेपर 1-खण्ड 3|4 Videos
  • सॉल्वड पेपर 2017 JEE MAIN संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise MCQs|30 Videos
  • सॉल्वड पेपर्स 2020

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise PHYSICS |36 Videos