Home
Class 10
PHYSICS
जैव विकास से आप क्या समझते हैं? आपके अनु...

जैव विकास से आप क्या समझते हैं? आपके अनुसार जैव विकास कैसे हुआ है समझाइये|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सष्टि के विधिध प्रकार के जीवधारी जैव विकास के कारण अस्तित्व में है। इसकी पुष्टि हेतु जैव विकास के पक्ष में अनेक प्रमाण प्रस्तुत किए गए। किन्तु अब प्रश्न उठाया कि जैब-विकास किस प्रकार हुआ होगा? अर्धात् जैव विकास की क्रिया विधि क्या है? नई -नई जातियों के बनने की क्या प्रक्रियाएँ हैं? इन प्रश्नों के उत्तर खोजने में अनेक विचारकों एवं जीव वैज्ञानिकों ने यह मत प्रस्तुत किए किन्तु उनमें से लेमार्कवाद, डार्विन का प्राकृतिक वरणवाद एवं डीव्रीज का उत्परिवर्तनवाद प्रमुख हैं।
जैव-विकास के सिद्धान्त की ओर सारे संसार का ध्यान तब गया जब अंग्रेज वैज्ञानिक चाल्ल्स डार्विन ने जातियों की उत्पत्ति नामक पुस्तक प्रकाशित की। डार्विन के सिद्धान्त को प्राकृतिक बरणवाद के नाम से जाना जाता है ।
डार्विन ने अपने सिद्धान्त में दो बातों को प्रमुखता दी- (1) वंशागत हो सकने वाली विविधताओं का असि्तित्व, एवं (ii) प्रकृति द्वारा कुछ ऐसी विविधताओं का चयन।
कुछ अवधि के लिए डार्विन के उक्त सिद्धान्त को जैव विकास की प्रमुख क्रियाविधि नहीं माना गया क्योंकि उसी काल में आनुवांशिकी सम्बन्धी अनेक कई खोजें प्रकाश में आई। आनुवांशिकी विज्ञान द्वारा इस बात को समझा जा सका कि किस प्रकार से वंशागत होने वाली विविधताएँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तान्तरित होती है । आनुवांशिकी की उक्त जानकारी जैव विकास की प्रक्रिया को समझने में अत्यन्त सहायक हुई। <बर> चित्र में दिखाया गया है कि मनुष्य, चीता, मछली तथा चमगादड़ कितने भिन्न जीव दिखाई देते हैं फिर भी मनुष्य के हाथ, चीते की अगली टांग, मछली में फिन्स तथा चमगादड़ के परख के कंकाल की मूलभूत रचना एक समान होती है। यह इस बात का प्रमाण है कि इन सभी जीवों का उद्गम एक ही पूर्वज से हुआ होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise गत वर्षो में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न|3 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( अतिलघुतरात्मक प्रश्न|28 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूतरात्मक प्रश्न )|8 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न )|4 Videos
  • भारतीय वैज्ञानिक : जीवन परिचय एवं उपलब्धियाँ

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निंबंधात्मक प्रश्न)|4 Videos