Home
Class 10
PHYSICS
प्रिज्म के लिए प्रिज्म कोण एवं विचलन कोण...

प्रिज्म के लिए प्रिज्म कोण एवं विचलन कोण को परिभाषित कीजिए। श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजरने पर प्राप्त स्पेक्ट्रम के वर्णों का क्रम लिखिए। इंद्रधनुष के बनने की प्रक्रिया को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रिज्म कोण - काँच के एक त्रिभुज प्रिज्म जिसमें दो त्रिभुजाकार आधार तथा तीन आयताकार पार्श्वपृष्ट होते है। ये पृष्ट एक - दूसरे पर झुके होते है। इसके दो पार्श्व फलकों के बीच के कोण को प्रिज्म कोण कहते हैं।
विचलन कोण - किसी प्रकाश की किरण का विचलन कोण आपतित किरण तथा किरणों के मध्य के कोण के पदों में परिभाषित किया जाता है और इसके निम्न तथ्यों की जानकारी मिलती हैं-
(i) विभिन्न रंगों के प्रकाश का विचलन कोण भी भिन्न होता है।
(ii) लाल रंग के प्रकाश से गुजरने पर प्राप्त स्पेक्ट्रम के वर्णों का क्रम - बैंगनी रंग के प्रकाश का विचलन कोण महत्तम होता है।
श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजरने पर प्राप्त स्पेक्ट्रम के वर्णों का क्रम - बैंगनी , जमुनी , नीला , हरा , पीला , नारंगी तथा लाल होता है।
इंद्रधनुष बनने की प्रक्रिया - इंद्रधनुष वर्षा के पश्चात आकाश में जल के सूक्ष्म कर्णों में दिखाई देने वाला प्राकृतिक स्पेक्ट्रम है। यह वायुमण्डल में उपस्थित जल की सूक्ष्म बूँदों द्वारा सूर्य के प्रकाश के परिक्षेपण के कारण प्राप्त होता है। इंद्रधनुष सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में बनता है। जल की सूक्ष्म बूँदें छोटे प्रिज्मों की भाँति कार्य करती है। सूर्य के आपतित प्रकाश को ये बूँदें अपवर्तित तथा विक्षेपित करती है , तत्पश्चात इसे आंतरिक परावर्तित करती हैं , अंततः जल की बूँद से बाहर निकलते समय प्रकाश को पुनः अपवर्तित करती हैं। प्रकाश के परिक्षेपण तथा आंतरिक परावर्तन के कारण विभिन्न वर्ण हमारी आँखों तक पहुँचते है और हमें इंद्रधनुष स्पष्ट दिखाई देती है।

` (##SRT_QB_X_SCI_C09_E03_004_S01.png" width="80%">
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न -II|7 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधनात्मक प्रश्न|2 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|5 Videos