Home
Class 10
PHYSICS
प्रकाश के अपवर्तन के नियम को परिभाषित की...

प्रकाश के अपवर्तन के नियम को परिभाषित कीजिये।
निम्न लैंस के प्रकाशिक केंद्र `2f_(1)` से `f_(1)` तथा दूरी के मध्य स्थित किसी बिंदु पर स्थित बिम्ब का प्रतिबिम्ब बनने के लिए किरण चित्र बनाइए तथा प्रतिबिम्बों की प्रकृति लिखिए -
(अ ) उत्तल लैंस , (2 ) अवतल लैंस।
यहाँ `f_(1)` : दिए गए लैंस की फोकस दूरी है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश के अपवर्तन के नियम निम्न है -
(1) प्रथम नियम - आपतित किरण , अपवर्तित किरण तथा दोनों माध्यमों को पृथक करने वाले पृष्ट के आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब तीनो एक ही ताल में होते है।
(2) द्वितीय नियम ( स्नेल का अपवर्तन नियम ) - प्रकाश की किसी निश्चित रंग तथा निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या ( sin i ) एवं अपवर्तन कोण की ज्या (sin r ) का अनुपात निश्चित रहता है। अतः
` mu = (sin i)/(sin r)`
`mu` एक स्थिरांक है जिसे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं।
(अ) उत्तल लैंस में जब वस्तु `F_(1)` और `2F_(1)` के बीच होती है, तब प्रतिबिम्ब बनता है -
(i) `2F_(1) ` से दूर (ii ) बड़ा तथा (iii ) वास्तविक और उल्टा।

` (##SRT_QB_X_SCI_C09_E03_005_S01.png" width="80%">
जब वस्तु `F_(1)` और `2F_(1)` के बीच है -
(ब) अवतल लैंस में जब वस्तु `2F_(1)` तथा `F_(1)` के बीच होती है तब प्रतिबिम्ब बनता है -
(i) छोटा, (ii ) आभासी तथा सीधा, (iii ) लैंस की तरफ `F_(1)` तथा प्रकाश केंद्र के मध्य।

` (##SRT_QB_X_SCI_C09_E03_005_S02.png" width="80%">
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघुत्तरात्मक प्रश्न -II|7 Videos
  • पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधनात्मक प्रश्न|2 Videos
  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबंधात्मक प्रश्न|5 Videos