Home
Class 10
PHYSICS
वन्य जीवों के विलुप्त होने के कारणों का ...

वन्य जीवों के विलुप्त होने के कारणों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वन्य जीवों के विलुप्त होने के कारण- वन्य जीवों के विलुप्त होने के निम्नलिखित कारण हैं-
(A) प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना-वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट होने के कारण वन्य जीव विलुप्त हो रहे हैं। प्राकृतिक आवास प्राकृतिक आपदाओं जैसे- जचालामुखी विस्फोट, भूकम्प, सुनामी आदि के कारण नष्ट हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त निम्न कारण भी प्राकृतिक आवासों को नष्ट करते हैं-
(1) जंगलों में खनन कार्य, वातावरण प्रदूषण से उत्पन्न अम्लीय वर्षा आदि से भी प्राकृतिक आवास नष्ट होते हैं ।
(2) वृहद जल परियोजनाओं जैसे भाखड़ा नांगल,टिहरी बांध, व्यास परियोजना आदि से वन भूमि पानी में डूबती गई जिससे वन्य जीवों के आवासों में हास होने लगा ।
(3) ग्रीन हाऊस प्रभाव के कारण पृथ्वी के आस- पास वातावरण गर्म होता जा रहा है जिससे जैव विविधता नष्ट हो रही है।
(4) समुद्रों में तेल टैंकरों से तेल का रिसाव समुद्री जीवों के आवास को नष्ट कर रहा है।
(5) जनसंख्या वृद्धि के कारण मानव की आवश्यकता बढ़ती गई। मनुष्य ने आवारा, कृषि, उद्योगों हेतु वन भूमि का उपयोग किया जिससे जीवों के आवास पर संकट उत्पन्न हो गया।
(B) प्रदूषण-बढ़ते वातावरण के कारण भी वन्य जीवों की प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं।
(C ) वन्य जीवों का अवैध शिकार- मानव अपनी खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति एवं मनोरंजन के लिए वन्य जीवों का शिकार करता है जिसके कारण कई वन्य जीवों की प्रजातियाँ खत्म हो रही हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रमुख प्राकृतिक संसाधन

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक प्रश्न|8 Videos
  • प्रकाश

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास

    TRIPUTI PUBLICATION|Exercise निबन्धात्मक प्रश्न|2 Videos