उपग्रह का महत्व - उपग्रहों के महत्व का अध्ययन निम्न प्रकार से है- (1) पर्यावरण के क्षेत्र में - कृत्रिम उपग्रह द्वारा बादलों के चित्र, वायुमण्डल सम्बन्धी जानकारी, ओजोन परत में छेद जैसी कई महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्राप्त होती है | ध्रुवीय उपग्रह से प्राप्त सूचनाएँ सुदूर संवेदन (Remote Sensing) , मौसम विज्ञान तथा पर्यावरण सम्बन्धी अध्ययन के लिए उपयोगी है | (2) रक्षा क्षेत्र में - कृत्रिम उपग्रह रक्षा क्षेत्र में भी प्रमुख योगदान देते है- (i) हवाई-अडडों, बंदरगाहों तथा सैनिक ठिकानों की निगरानी रखना जिससे उनकी सुरक्षा के प्रबंध में आसानी हो | (ii) सैनिक गतिविधियों की जासूसी करना | (iii) वायुयान, जहाज, व्यक्ति अथवा वस्तु के सही स्थान का पता लगाना | (iv) GPS द्वारा शत्रु के विमानों पर निगरानी रखना | (3) कृषि क्षेत्र में - कृषि क्षेत्र में कृत्रिम उपग्रह निम्न योगदान देते है- (i) फसल के क्षेत्रफल एवं उत्पादन का आकलन करना | (ii) सूखा एवं बाढ़ की चेतावनी देना तथा उनसे होने वाली हानि का पता करना | (iii) भूमिगत जल की खोज करके जल संसाधनों का प्रबंधन करना | (4) दूरसंचार के क्षेत्र में - कृत्रिम उपग्रह दूरसंचार के साधनों, जैसे-टेलीफोन, मोबाइल, रेडियो, टेलीविज़न, इंटरनेट आदि से तरंगें प्राप्त करता है और इन्हें पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों पर भेजता है |