विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग एवं उनके लक्षण लिखिए |
लिखित उत्तर
Verified by Experts
(i) विटामिन A की कमी से होने वाला रोग रतौंधी (Night blindness) लक्षण- कम प्रकाश या अँधेरे में दिखाई नहीं देना | विटामिन A की कमी से त्वचा व आँख भी शुष्क व कड़ी हो जाती है| (ii) विटामिन `B_(1)` (थायमिन) की कमी से होने वाला रोग- बेरी बेरी (Beri-Beri) पेशियाँ व तत्रिकाएँ कमजोर, हृदय धड़कन कम उपापचय विपरीत रूप से प्रभावित होता है। विटामिन `B_(2)` (राइबोफ्लेविन ) की कमी होने | वाला रोग - राइबोफ्लेविनोसिम (raibolfavinosis) मुख के किनारे व होठ की त्वचा का फटना मुँह में छाले स्मृति में कमी आने लगती है | (iv) विटामिन `B_(3)`(नकासिन ) की कमी से होने वाला रोग पेलेग्रा (Pallegra) लक्ष्ण -त्वचा शोध (dermatitis) त्वचा पर पपड़ियाँ, मानसिक दुबलता जीभ में सूजन आ जाती है | (v) विटामिन C (एस्कार्बिक अम्ल ) की कमी से होने वाला रोग- स्कर्वी (Scurvy) लक्षण-मसूड़ों में खून आना, त्वचा पर चकते, जोड़ों में दर्द, प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने लगती है। (vi) विटामिन D (कैल्सीफेरॉल) की कमी से होने वाला रोग बच्चों में रिकेट्स (Rickets), बड़ों में ऑस्टियोमेलेसिया (Osteomalacia) लक्षण-रिकेट्स-पैरों की हड्डियों का मुड़ना, घुटनों का पास-पास आना, छाती का विकृत होना, हड्डियों का भंगुर (brittle) हो जाना है |