Home
Class 12
PHYSICS
अनुगमन वेग क्या होता है ? अनुगमन वेग के ...

अनुगमन वेग क्या होता है ? अनुगमन वेग के आधार पर ओम के नियम के लिए व्यंजक का निगमन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अनुगमन (अपवाह) वेग-इलेक्ट्रॉनों को प्राप्त वह सूक्ष्म नियत वेग जो मुक्त इलेक्ट्रॉनों को तार की लम्बाई के अनुदिश उच्च विभव वाले सिरे की ओर गति के लिए प्रेरित करता है , अनुगमन वेग कहलाता है।
मुक्त इलेक्ट्रॉन मॉडल अथवा अनुगमन वेग के आधार पर ओम के नियम का निगमन-माना किसी चालक तार की लम्बाई `l` तथा परिछेद का क्षेत्रफल `A` है। जब चालक तार के सिरों के बीच विभवान्तर `V` स्थापित किया जाता है तो इसमें वैधुत धारा `i` प्रवाहित होने लगाती है। यदि चालक तार के प्रति एंकाक आयतन में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या `n`, इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग `v_(d)` तथा इलेक्ट्रॉन का आवेश `e` हो तो
चालक में प्रवाहित धारा `i=neAv_(d)`.....`(1)`
तार के प्रत्येक बिन्दु पर वैधुत क्षेत्र की तीव्रता `E=V//l`
वैधुत क्षेत्र `(E)` द्वारा प्रत्येक मुक्त इलेक्ट्रॉन पर आरोपित बल
`F=eE=eV//l`
यदि इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान `m` हो तो इस बल के कारण इलेक्ट्रॉन में उत्पन्न त्वरण
`a=F//m=eV/ml`.....`(2)`
चालक तार के भीतर मुक्त इलेक्ट्रॉन धातु के घन आयनो से बार-बार टकराते रहते है। अतः श्रान्तिकाल `tau` में इलेक्ट्रॉन के त्वरण `a` के कारण वैधुत क्षेत्र `E` की विपरीत दिशा में इलेक्ट्रॉन के वेग `atau` में की वृद्धि होगी। यदि किसी क्षण वैधुत क्षेत्र की अनुपस्थिति में इलेक्ट्रॉन का उष्मीय वेग `u_(1)` हो तो वैधुत क्षेत्र की उपस्थिति में यह वेग बढ़कर `(u_(1)+atau_(1))` हो जाएगा। इसी प्रकार अन्य इलेक्ट्रॉनों के वेग भी `(u_(2)+atau_(2)),(u_(3)+atau_(3)),....` हो जाएँगे। चूँकि सभी `n` इलेक्ट्रॉनों का औसत वेग ही मुक्त इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग `(v_(d))` होता है।
अतः `v_(d)=((u_(1)+atau_(1))+(u_(2)+atau_(2))+....(u_(n)+atau_(n)))/(n)`
`=((u_(1)+u_(2)+...+u_(n))/(n))+((tau_(1)+tau_(2)+...+tau_(n))/(n))a`
`=0+atau=atau`
जहाँ `((u_(1)+u_(2)+...+u_(n))/(n))` इलेक्ट्रॉनों का औसत उष्मीय वेग है, जिसका मान शून्य होता है तथा `((tau_(1)+tau_(2)+....+tau_(n))/(n))` इलेक्ट्रोंनों का दो क्रमागत टककरो के बीच का औसत समयान्तराल है, इसे श्रान्तिकाल `tau` से प्रदर्शित करते है।
अतः अनुगमन वेग `v_(d)=atau`
समीकरण `(2)` से `a` का मान रखने पर , `v_(d)=((eV)/(ml))tau`
यह अनुगमन वेग तथा श्रान्तिकाल में सम्बन्ध है तथा यही अनुगमन वेग ओर विभवान्तर में सम्बन्ध है।
`v_(d)` का मान समीकरण `(1)` में रखने पर ,
`i="ne"A((etau.V)/(ml))=("ne"^(2))/(m).(AtauV)/(l)`
अथवा `(V)/(i)=(m)/("ne"^(2)tau).(l)/(A)`
`(m)/("ne"^(2)tau).(l)/(A)` एक निश्चित ताप पर दिए गए चालक तार के लिए नियतांक है। इसे चालक तार का वैधुत प्रतिरोध `R` कहते है।
अतः `R=(ml)/("ne"^(2)tauA)` अथवा `(V)/(i)=R` (नियतांक )
यही ओम का नियम है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर -II|49 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|12 Videos
  • वैधुत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|40 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत धारा -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर -?
  1. मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग के लिए वैधुत धारा के पद में व्यंजक त्य...

    Text Solution

    |

  2. अपवाह वेग परिभाषित कीजिए। मुक्त इलेक्ट्रॉनों के लिए अपवाह वेग तथा विधु...

    Text Solution

    |

  3. अनुगमन वेग क्या होता है ? अनुगमन वेग के आधार पर ओम के नियम के लिए व्यं...

    Text Solution

    |

  4. मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग से क्या तातपर्य है ? इलेक्ट्रॉन अनुगम...

    Text Solution

    |

  5. किसी चालक के बीच विभवान्तर तथा मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग के बीच...

    Text Solution

    |

  6. एक बेलनाकार तार को खींचकर उसकी लम्बाई 10% बढ़ा दी जाती है। इस तार के प...

    Text Solution

    |

  7. हाइड्रोजन परमाणु में एक परमाणु नाभिक के चारो ओर 5.0xx10^(-11) मीटर त्र...

    Text Solution

    |

  8. किसी सेल के वैधुत वाहक बल , इसके सिरों के बीच टर्मिनल विभवान्तर तथा आन...

    Text Solution

    |

  9. वैधुत परिपथ के लिए किरचॉफ के नियमो का आवश्यक परिपथ चित्र देते हुए उल्ल...

    Text Solution

    |

  10. किरचॉफ का धारा एवं वोल्टता नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. वैधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियम लिखिए और उसकी व्यख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. किरचॉफ का धारा नियम बताइए तथा धारा के लिए चिन्ह परिपाटी भी बताइए।

    Text Solution

    |

  13. धारा एवं वोल्टता सम्बन्धी किरचॉफ का नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. वैधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियमो को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. किरचॉफ के नियम की सहायता से व्हीटस्टोन सेतु की सन्तुलित अवस्था में उसक...

    Text Solution

    |

  16. किरचॉफ के विधुत परिपथ सम्बन्धी नियमो की सहायता से सन्तुलन अवस्था में व...

    Text Solution

    |

  17. व्हीटस्टोन सेतु के सन्तुलित होने पर (P)/(Q)=(R)/(S) व्युत्पादित कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. सम्यावस्था में व्हीटस्टोन सेतु की भुजाओ में प्रतिरोधों में सम्बन्ध का ...

    Text Solution

    |

  19. व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ खीचिए तथा किरचॉफ के नियम से सेतु का सन्तुलन क...

    Text Solution

    |

  20. विभवमापी का सिद्धान्त परिपथ चित्र खींचकर समझाइए। इसकी सुग्राहिता किस ...

    Text Solution

    |