Home
Class 12
PHYSICS
किरचॉफ के विधुत परिपथ सम्बन्धी नियमो की ...

किरचॉफ के विधुत परिपथ सम्बन्धी नियमो की सहायता से सन्तुलन अवस्था में व्हीटस्टोन सेतु के लिए सूत्र `(P)/(Q)=(R)/(S)` प्राप्त कीजिए, जहाँ `P,Q,R` तथा `S` चारो भुजाओ के प्रतिरोध है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धान्त- इसका अविष्कार व्हीटस्टोन ने किया था, उन्ही के नाम पर इसे व्हीटस्टोन सेतु कहते है। इसमें चार प्रतिरोधों `P`, `Q`, `R` तथा `S` को श्रेणीक्रम में जोड़कर एक `ABCD` चतुर्भुज बनाते है। चतुर्भुज के विकर्ण `A` व `C` के बीच एक सेल `E` तथा प्लग कुंजी `K_(1)` लगते है तथा विकर्ण B व D के बीच एक धारामापी G व प्लग कुंजी `K_(2)` को लगते है। अब चतुर्भुज की चारो भुजाओ के प्रतिरोधों को इस प्रर समायोजित करते है की सेल द्वारा परिपथ में धारा प्रवाहित करने पर धारामापी में कोई विक्षेप न हो। इस स्थिति में सेतु सन्तुलित कहा जाता है। सन्तुलन की अवस्था में ,
`(P)/(Q)=(R)/(S)`

सूत्र की स्थापना -जब प्लग कुंजी `K_(1)` को दबाते है तो सेल से धारा `i` प्रवाहित होती है जो बिन्दु `A` पर `i_(1)` व `i_(2)` में विभाजित हो जाती है। धारा `i_(1)` भुजा `AB`में तथा धारा `i_(2)` भुजा AD में प्रवाहित होती है। अब प्रतिरोधों P,Q, R व S को इस प्रकार समायोजित करते है की प्लग कुंजी `K_(2)` को दबाने से धारामापी G में कोई विक्षेप न हो। इस स्थिति में विकर्ण BD में कोई धारा प्रवाहित नहीं होगी, अतः भुजा BC में वही धारा `i_(1)` बहेगी जो भुजा AB में बह रही है तथा भुजा DC में वही धारा `i_(2)` बहेगी भुजा AD में बह रही है। चूँकि भुजा BD में धारा नहीं बह रही है , अतः B व Dके बीच विभवान्तर शून्य होगा।
बन्द पाश `ABDA` के लिए किरचॉफ का द्वितीय नियम लगाने पर,
`i_(1)xxP+0xxG-i_(2)xxR+0xxG=0`
अथवा `i_(1)P-i_(2)R=0`
अथवा `i_(1)P=i_(2)R`....`(1)`
बन्द `BCDB` पाश के लिए किरचॉफ का द्वितीय नियम लगाने पर ,
`i_(1)xxQ-i_(2)xxS+0xxG=0`
अथवा `i_(1)Q-i_(2)S=0`
अथवा `i_(1)Q=i_(2)S`...........`(2)`
समीकरण `(1)` को समीकरण `(2)` से भाग देने पर,
`(P)/(Q)=(R)/(S)` यही सेतु के सन्तुलन की शर्त है।
`P` तथा `Q` भुजाओ को अनुपाती भुजाएँ , `AD` भुजा को ज्ञात भुजा तथा `CD` भुजा को अज्ञात भुजा कहते है , सेतु के सन्तुलित होने पर, सेल तथा धारामापी की स्थितियों को आपस में बदलने पर सेतु की सन्तुलन की अवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता , अतः सेतु की `AC` व `BD` भुजाओ को संयुग्मी भुजाएँ कहते है। यदि `P,Q,R` व `S` एक ही कोटि के हो तो सेतु सर्वधिक सुग्राही होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत धारा

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर -II|49 Videos
  • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर|12 Videos
  • वैधुत आवेश तथा क्षेत्र

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise आंकिक प्रश्न|40 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-वैद्युत धारा -विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर -?
  1. वैधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियमो को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. किरचॉफ के नियम की सहायता से व्हीटस्टोन सेतु की सन्तुलित अवस्था में उसक...

    Text Solution

    |

  3. किरचॉफ के विधुत परिपथ सम्बन्धी नियमो की सहायता से सन्तुलन अवस्था में व...

    Text Solution

    |

  4. व्हीटस्टोन सेतु के सन्तुलित होने पर (P)/(Q)=(R)/(S) व्युत्पादित कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. सम्यावस्था में व्हीटस्टोन सेतु की भुजाओ में प्रतिरोधों में सम्बन्ध का ...

    Text Solution

    |

  6. व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ खीचिए तथा किरचॉफ के नियम से सेतु का सन्तुलन क...

    Text Solution

    |

  7. विभवमापी का सिद्धान्त परिपथ चित्र खींचकर समझाइए। इसकी सुग्राहिता किस ...

    Text Solution

    |

  8. विभवमापी की सरंचना तथा कार्यविधि का वर्णन कीजिए। इसके द्वारा दो सेलो ...

    Text Solution

    |

  9. विभवमापी का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। इसकी सहायता से किसी सेल का आन्तरिक...

    Text Solution

    |

  10. विभवमापी का सिद्धान्त समझाइए। किसी सेल का आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात कर...

    Text Solution

    |

  11. विभवमापी से किसी सेल के आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए परिपथ खीचिए...

    Text Solution

    |

  12. 60 वाट 30 वोल्ट के एक बल्ब को 90 वोल्ट सप्लाई पर जलाने के लिए श्रेणीक्...

    Text Solution

    |

  13. आपको एक 6 वोल्ट वैधुत वाहक बल तथा 1 ओम आन्तरिक प्रतिरोध की सेल के साथ ...

    Text Solution

    |

  14. 60W-220W तथा 100W-220V के दो बल्ब श्रेणीक्रम में जोड़कर 220 वोल्ट मेन्स...

    Text Solution

    |

  15. निम्नकिंत परिपथ चित्र -(a) में बिन्दुओ A व B के बीच तुल्य प्रतिरोध तथा...

    Text Solution

    |

  16. विधुत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियमो को लिखिए। दर्शाए गए उपर्युक...

    Text Solution

    |

  17. दिए गए परिपथ की सहायता से ज्ञात कीजिए- (i) प्रत्येक प्रतिरोध में प्र...

    Text Solution

    |

  18. सलगंन (चित्र) में वैधुत परिपथ के लिए प्रत्येक शाखा में बहने वाली धारा ...

    Text Solution

    |

  19. निम्नकिंत चित्र (a) में प्रदर्शित परिपथ में यदि 10Omega के प्रतिरोध मे...

    Text Solution

    |

  20. निम्नकिंत चित्र में प्रदर्शित परिपथ में प्रतिरोध R है। A तथा B के बीच...

    Text Solution

    |