Home
Class 12
BIOLOGY
अपरा पर टिप्पणी कीजिए।...

अपरा पर टिप्पणी कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपरा (Placenta)-“गर्भ में स्थित भ्रूण व मातृ ऊतकों के बीच का अस्थायी, अन्तरंग शारीरिक-संरचनात्मक व कार्यिकीय (physical, structural and physiological) सम्बन्ध जो भ्रूण की जीवन सम्बन्धी मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर, उसके स्वास्थ्य की रक्षा करता है तथा एक अन्तःस्रावी ग्रन्थि की भाँति भी कार्य करता है, अपरा (placenta) कहलाता है।"
शरीर की यह एकमात्र ऐसी संरचना है जो दो प्राणियों के ऊतकों से मिलकर बनी होती है।
मनुष्य में तश्तरी के आकार का अपरा हीमोकोरियल अपरा (haemochorial placenta) कहलाता है। इस अपरा में भ्रूण की कोरियोनिक विलाई (ट्रोफोब्लास्ट) सभी मात ऊतकों का पाचन कर लेती है और माँ के रक्त के सीधे सम्पर्क में रहती है।
अपरा के कार्य-(i) अपरा विकसित होते भ्रूण को पोषण तथा ऑक्सीजन प्रदान करता है।
(ii) अपरा उत्सर्जन में भी सहायक है। इसी के द्वारा उत्सर्जी पदार्थ भ्रूण के रुधिर से विसरण द्वारा माता के रुधिर में चले जाते हैं।
(iii) अपरा चयनात्मक अवरोधक (selective barrier) की भाँति कार्य करता है। यह माता के रुधिर से लाभदायक पदार्थों जैसे पोषक पदार्थ ऑक्सीजन, प्रतिरक्षी आदि को तो भ्रूण के रुधिर में प्रवेश करने देता है, किन्तु हानिकारक पदार्थों व जटिल प्लाज्मा प्रोटीन्स को भ्रूण में प्रवेश करने से रोकता है। लेकिन विषाणु आदि रोगजनक अपरा द्वारा भ्रूण में पहुँच जाते हैं |
(iv) अपरा से स्रावित हॉर्मोन्स गर्भावस्था को बनाए रखने तथा शिशु जन्म में सहायता करते हैं।
(v) चेचक, खसरा, डिपथीरिया आदि के एण्टीबॉडीज को अपरा माता के रुधिर से भ्रूण में पहुँचाता है, जिससे इन रोगों से भ्रूण की सुरक्षा हो सके।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|12 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|6 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|9 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव जनन -लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर II ?
  1. शुक्रजनन क्या है? संक्षेप में शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  2. पुरुष में शुक्राणु बनने की प्रक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. अण्डजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या करें।

    Text Solution

    |

  4. अण्डाणुजनन से क्या समझते हैं? सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. अपरा की परिभाषा दीजिए। इसके प्रमुख कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. अपरा पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. यौवनारम्भ क्या है? इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं के शरीर में होने वा...

    Text Solution

    |

  8. नर एवं मादा द्वितीयक लक्षण में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. आर्तव चक्र क्या है? इसे कौन से हॉर्मोन नियन्त्रित करते हैं?

    Text Solution

    |

  10. आर्तव चक्र क्या है? विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |