Home
Class 12
BIOLOGY
आर्तव चक्र क्या है? विवेचना कीजिए।...

आर्तव चक्र क्या है? विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आर्तव चक्र (Menstrual Cycle)-मादा प्राइमेट्स के अण्डाशय, सहायक नलिकाओं एवं हॉर्मोनल स्तर में होने वाले जनन चक्रिक परिवर्तनों को आर्तव चक्र कहते हैं। स्त्रियों में ये परिवर्तन माह में एक बार दोहराये जाते हैं अतः इसे माहवारी चक्र भी कहते हैं। स्त्रियों में यह चक्र 28 दिन की अवधि के पश्चात् दोहराया जाता है। जब प्रतिमाह बनने वाले अण्ड का निषेचन नहीं होता, तब ऋतुस्त्राव में अनिषेचित अण्डाणु कुछ रक्त व गर्भाशयी अन्त:स्तर की खण्डित कोशिकाओं के साथ योनि मार्ग से बाहर आता है। यह अवस्था 3-5 दिनों की होती है। इसके पश्चात् स्त्री का जनन तन्त्र फिर से नयी अण्ड कोशिका के निर्माण, गर्भाशय को संभावित गर्भधारण हेतु तैयार करना प्रारम्भ कर देता है। अत: ऋतुस्राव चक्र के बाद पुटिकीय अवस्था (follicular phase), फिर अण्डोत्सर्ग अवस्था (ovulation) तथा अन्त में स्त्रावी अवस्था (secretory phase) आती है।
पुटिकीय अवस्था में गर्भाशय के अन्तःस्तर की मरम्मत एवं वृद्धि होती है और फिर 14वें दिन अण्डोत्सर्ग होता है, जिसके पश्चात् पीत या स्रावी अवस्था आती है जिसमें प्रोजेस्टेरॉन के प्रभाव से गर्भाशयी भित्ति का विकास होता है। निषेचन न होने पर पुनः ऋतुस्त्राव की अवस्था दोहराई जाती है।
पीयूष ग्रन्थि के ल्यूटीनाइजिंग हॉमोन (LH) तथा पुटिका प्रेरक हॉर्मोन (FSH) ग्राफियन पुटिकाओं की वृद्धि, अण्डजनन तथा एस्ट्रोजन्स के स्रावण को प्रेरित करते हैं। LH का स्त्रावण आर्तव चक्र के 14वें दिन उच्चतम स्तर पर होता है। यह अण्डोत्सर्ग को प्रेरित करता है। कार्पस ल्यूटियम प्रोजेस्टेरॉन का स्राव प्रारम्भ कर देता है। निषेचन के अभाव में प्रोजेस्टेरॉन व एस्ट्रोजन की कमी से गर्भाशय की भित्ति का खण्डन प्रारम्भ हो जाता है और इसके फलस्वरूप ऋतुस्राव होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|12 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|6 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|9 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव जनन -लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर II ?
  1. शुक्रजनन क्या है? संक्षेप में शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  2. पुरुष में शुक्राणु बनने की प्रक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. अण्डजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या करें।

    Text Solution

    |

  4. अण्डाणुजनन से क्या समझते हैं? सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. अपरा की परिभाषा दीजिए। इसके प्रमुख कार्य लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. अपरा पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. यौवनारम्भ क्या है? इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं के शरीर में होने वा...

    Text Solution

    |

  8. नर एवं मादा द्वितीयक लक्षण में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. आर्तव चक्र क्या है? इसे कौन से हॉर्मोन नियन्त्रित करते हैं?

    Text Solution

    |

  10. आर्तव चक्र क्या है? विवेचना कीजिए।

    Text Solution

    |