Home
Class 12
BIOLOGY
कैन्सर पर टिप्पणी लिखिए।...

कैन्सर पर टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कैन्सर या कर्कट रोग (Cancer Disease)—यह एक कष्टदायक रोग है जिससे, प्रतिवर्ष लाखों व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। इसमें शरीर की कोशिकाओं में अनियन्त्रित कोशिका विभाजन के फलस्वरूप अविभेदित कोशिकाओं का समूह .ट्यूमर. बन जाता है। कोशिकाओं में प्रोटोओन्कोजीन्स (onchogenes) पाए जाते हैं। विभिन्न कारणों से यह सक्रिय होकर ओन्कोजीन में परिवर्तित हो जाती हैं। इसके फलस्वरूप कैन्सर कोशिकाएँ बनने लगती हैं। कैन्सर कोशिकाएँ सामान्य कोशिकाओं का भोजन एवं ऑक्सीजन ग्रहण करने लगती हैं, इससे सामान्य कोशिकाएँ नष्ट होने लगती हैं। ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं 21. सुदम ट्यूमर (Benign tumours)--ये सामान्यतया अपने मूल स्थान तक सीमित रहते हैं। ये अन्य भागों में नहीं फैलते।
2. दुर्दम ट्यूमर (Malignant tumours)--ये समीपवर्ती कोशिकाओं/ऊतकों पर आक्रमण कर उन्हें क्षति पहुँचाते हैं। ये कोशिकाएँ रक्त द्वारा दूरस्थ स्थलों पर पहुँच जाती हैं और वहाँ ट्यूमर निर्माण प्रारम्भ कर देती हैं। इस गुण को मैटास्टेसिस कहते हैं। - कैन्सर के कारण (Causes of cancer)-कैन्सर उत्पन्न करने वाले पदार्थों को कासनोजन (carcinogens) कहते हैं, जैसे
(a) भौतिक कारक (Physical factors)-पराबैंगनी किरणें, आयोनाइजिंग विकिरण-एक्स-रे, गामा-रे।
(b) रासायनिक कारक (Chemical factors)-कैडमियम ऑक्साइड, मस्टर्ड गैस, कालिख, सिगरेट का धुंआ आदि।
(c) जैविक कारक (Biological factors)-ओन्कोजेनिक विषाणु (Oncogenic virus)।
(d) आनुवंशिक कारक (Genetic factors)-सामान्य कोशिकाओं में कोशिकीय ओन्कोजीन cellular oncogene C-ONC) होते हैं, यही जीन कैन्सरकारी रूपान्तरण प्रारम्भ कर देते हैं। कैंसर भिन्नन (differentiation) की विसंगति है तथा ओन्कोजीन के स्विच ऑन होने से उत्पन्न होते हैं। कैन्सर के लक्षण (Symptoms of Cancer)
(1) घाव का जल्दी ठीक न होना।
(2) शरीर के किसी भाग में गाँठ का बनना, जैसे जीभ के कैन्सर, स्तन कैंसर आदि में।
(3) शरीर के किसी तिल या मस्से में अचानक तीव्र वृद्धि होना।
(4) शरीर के भार में निरन्तर कमी होना। जीव विज्ञान
(5) भोजन को निगलने या बोलने में कठिनाई का होना।
(6) रजोनिवृत्ति के पश्चात् अनियमित रुधिर स्राव। कैन्सर के प्रकार (Types of cancer)-कैन्सर को निम्नलिखित तीन समूहों में बाँटा जा सकता है-" 1. कासनोमा (Carcinoma)—जो कैन्सर एक्टोडर्म उद्गम के ऊतकों में होता है, उसे कासनोमा कहते हैं, जैसे—स्तन कैन्सर, फेफड़ों का कैन्सर आदि।
2. सार्कोमा (Sarcoma)-जो कैन्सर मीसोडर्म उद्गम के ऊतकों में होता है, उसे सार्कोमा कहते हैं, जैसे—अस्थि कैन्सर, लसीका गाँठों का कैन्सर, अग्न्याशय का कैन्सर, त्वचा का कैन्सर आदि।
3. ल्यूकीमिया (Leukemia)—यह रुधिर की कोशिकाओं का कैन्सर है। इसमें WBC की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?|9 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I|30 Videos
  • मानव जनन

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर?|10 Videos
  • मानव स्वास्थ्य और रोग

    UP BOARD PREVIOUS YEAR|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|13 Videos
UP BOARD PREVIOUS YEAR-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -लघु उत्तरीय प्रश्नोतर-II
  1. मानव स्वास्थ तथा रोग पर टिप्पणी कीजिये ।

    Text Solution

    |

  2. कैन्सर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. कैन्सर रोग के कारक, रोकथाम एवं बचाव पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  4. कैन्सर को परिभाषित कीजिए और इसके विभिन्न प्रकारों पर टिप्पणी

    Text Solution

    |

  5. कैन्सर रोग के उपचार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. साइकोट्रॉपिक औषधियों पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. व्यसन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. ड्रग क्या है? स्मैक तथा चरस कहाँ से प्राप्त होते हैं?

    Text Solution

    |

  9. व्यसन से आप क्या समझते हैं? प्रमुख नशीले पदार्थों का नाम एवं उनके प्रभ...

    Text Solution

    |

  10. किन्हीं दो रोगवाहक कीटों के जीव वैज्ञानिक नाम लिखिए। उनके द्वारा वाहक ...

    Text Solution

    |

  11. मच्छरों द्वारा फैलाए जाने वाले मानव रोग एवं उनकी रोकथाम पर टिप्पणी लिख...

    Text Solution

    |

  12. फीलपाँव (फाइलेरिया) की रोगजनकता, लक्षण तथा बचाव के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. मनुष्य में चेरेरिया बैंक्रोफ्टाई के कारण होने वाले रोगजनक प्रभावों का ...

    Text Solution

    |

  14. हाथीपाँव (एलीफेंटिएसिस) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  15. मलेरिया रोग के कारण , बचाव के उपचार समझाइए

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित में से किन्हीं दो मानव व्याधियों के कारक, लक्षण, उपचार एवं ...

    Text Solution

    |

  17. मानव में रोग उत्पन्न करने वाले किन्हीं दो रोगजनकों के नाम लिखिए तथा इन...

    Text Solution

    |

  18. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए-.. (क) स्वाइन फ्लू (Swine flu) (...

    Text Solution

    |

  19. उदार ट्यूमर तथा दुर्दम ट्यूमर में अन्तर कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. स्टेम कोशिका के बारे में आप क्या जानते हैं? चिकित्सकीय उपचार में उनकी ...

    Text Solution

    |