Home
Class 12
PHYSICS
1.50m कद वाला एक लड़का, जिसका नेत्र स्तर ...

1.50m कद वाला एक लड़का, जिसका नेत्र स्तर 1.38m पर है, दीवार पर लगे एक दर्पण के सामने खड़ा है। किरण चित्र के माध्यम से दर्शाएं कि दर्पण को कैसे रखा जाये कि वह अपने आपको पूरा देख सके ? दर्पण की कम से कम लम्बाई कितनी होनी चाहिए ? क्या उत्तर, नेत्र स्तर पर निर्भर करता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मान ले लड़के की लम्बाई, HF से दर्शाई जाती है जहाँ H उसका सर और F, उसके पैरो की स्थिति है। आगे मान ले कि चित्र 12.14 में दिखाइए अनुसार उसकी आँखे, E द्वारा प्रदर्शित की जाती है। ताकि लड़का अपना सिर देख सके, इसलिए H से दर्पण के सिर A पर प्रकाश की एक किरण HA,परावर्तित होकर E पहुँचनी चाहिए ।
क्योकि `i_(1)= r_(1)`, इसलिए HP= PE ताकि लड़का अपने पैर देख सके , इसलिए F से इस दर्पण के निचले सिरे B तक प्रकाश की किरण FB, परावर्तित होकर E तक पहुँचनी चाहिए।
क्योकि `i_(2) = r_(2)`, इसलिए EQ= QF
इस प्रकार दर्पण की न्यूनतम आवश्यक लम्बाई AB है। स्पष्ट:
`HF= HP + PE + EQ + QF`
`=2PE + 2EQ` (क्योकि HP= PE और EQ= QF)
`=2(PE + PQ) = 2PQ = 2AB`
या `AB= (1)/(2)HF`
अर्थात दर्पण की न्यूनतम लम्बाई `=(1)/(2) xx` लड़के का कद
`=(1)/(2) xx 1.50m = 0.75m`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चितन: प्रश्नोत्तरी|16 Videos
  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी 1 अंक|12 Videos
  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise अभ्यास|14 Videos
  • संचार व्यवस्था

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री (रिक्त स्थान भरना)|9 Videos
  • समतल पृष्ठों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय -आधारति अभ्यास|35 Videos