Home
Class 12
PHYSICS
2.5cm साइज की मोमवत्ती, 36cm वक्रता व्या...

2.5cm साइज की मोमवत्ती, 36cm वक्रता व्यासार्ध वाले अवतल दर्पण के सामने 27cm की दुरी पर रखी जाती है। दर्पण से कितनी दुरी पर पर्दा रखा जाये ताकि सुस्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त हो ? प्रतिबिम्ब की प्रकृति और साइज बताइएं। यदि मोमवत्ती दर्पण के निकट लाई जाये , तो परदे को कैसे हिलना पड़ेगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आम संकेतन से और NC चिन्ह परिपाटी लगाते हुए
`u = -27cm, R= -36cm, f= R//2 = -18cm` और = 2.5 cm
क्योकि `(1)/(f) = (1)/(v) + (1)/(u)`, इसलिए
`(1)/(v) = (1)/(f) - (1)/(u)`
या `(1)/(v) = (1)/(-18) - (1)/(-27) = - (1)/(18) + (1)/(27) = - (1)/(54)`
या `v= -54cm`
क्योकि v ऋणात्मक है, इसलिए प्रतिबिम्ब, वस्तु वाले पाश्र्व पर ही बनता है। इसलिए परदे को वस्तु वाले पाश्र्व पर दर्पण से 54cm की दुरी पर रखना चाहिए।
क्योकि `(I)/(O) = -(v)/(u)`, इसलिए
`(I)/(2.5) = -(-54 cm)/(-27 cm) = -2`
या `I = -5cm`
ऋणात्मक चिन्ह दर्शाता है कि प्रतिबिम्ब, उलटा और वास्तविक है । यह आवर्धित भी है। जब मोमबत्ती दर्पण के निकट लाई जाती है, तो प्रतिबिम्ब दर्पण से परे हटता है और इसलिए परदे को भी दर्पण से दूर ले जाना पड़ता है । जब मोमबत्ती एक बार फोकस को पार कर लेती है (अर्थात दुरी, f से कम हो जाती है), तो बना प्रतिबिम्ब आभासी होगा और इसलिए इसे परदे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise उच्चस्तरीय चितन: प्रश्नोत्तरी|16 Videos
  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रश्नोत्तरी 1 अंक|12 Videos
  • समतल और गोलीय पृष्ठों पर परावर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise अभ्यास|14 Videos
  • संचार व्यवस्था

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise प्रतियोगिता सामग्री (रिक्त स्थान भरना)|9 Videos
  • समतल पृष्ठों पर अपवर्तन

    GRB PUBLICATION HINDI|Exercise विषय -आधारति अभ्यास|35 Videos