Home
Class 12
PHYSICS
एक पतली अति चालक (शून्य प्रतिरोध) की एक ...

एक पतली अति चालक (शून्य प्रतिरोध) की एक वल्य ऊर्ध्वाधर लम्बी परिनालिका के ऊपर चित्रानुसार रखी हुई है | वल्य की सममित अक्ष परिनालिका की अक्ष के समान है | वलय के चारों ओर बेलनाकार सममित चुंबकीय क्षेत्र को चुंबकीय क्षेत्र सदिश के ऊर्ध्वाधर तथा त्रिज्यीय घटक के पदों में `B_(z) = B_(0) (1 - alpha z)` तथा `B_(r) = B_(0) beta r` के अनुसार दर्शाया जा सकता है, जहाँ `B_(0), alpha` तथा `beta` धनात्मक नियतांक है तथा z व r क्रमश: ऊर्ध्वाधर तथा त्रिज्यीय स्थितियों के निर्देशांक हैं | प्रारम्भ में वलय का तल क्षैतिज है तथा इसमें कोई धारा प्रवाहित नहीं है | जब इसे छोड़ा जाता हैं तो यह इसकी ऊर्ध्वाधर अक्ष के अनुदिश नीचे की ओर गति प्रारम्भ करती है | वलय के केंद्र 'O' का प्रारम्भिक निर्देशांक z = 0 तथा r = 0 है |
दिए गए चित्र में बिंदु O अक्ष पर स्थित हैं तथा यह परिनालिका के थोड़ा सा ऊपर है | 'O' के ऊर्ध्वाधर तथा त्रिज्यीय स्थिति निर्देशांक (0, 0) है, वलय का द्रव्यमान m, त्रिज्या `r_(0)` तथा स्वप्रेरकत्व L है | गुरुत्वीय मानें |

वलय के सरल आवर्त गति (z-अक्ष के अनुदिश अल्प विस्थापन के लिए) का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए |

A

`(1)/(B_(0)r_(0)^(2)) sqrt((2mL)/(alpha beta))`

B

`(1)/(2 B_(0)r_(0)^(2)) sqrt((2mL)/(alpha beta))`

C

`(1)/(B_(0)r_(0)^(2)) sqrt((mL)/(3 alpha beta))`

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

किसी स्थिति पर कुल चुंबकीय फ्लक्स `phi = B_(z)pi r_(0)^(2) - LI`
चूँकि R = 0, अत: `phi = B_(0) (1 - alpha z) pi r_(0)^(2) - LI` = नियतांक
प्रारम्भिक शर्त से (z = 0, I = 0), नियतांक का मान `phi = B_(0) pi r_(0)^(2)`
वलय में धारा की उपरोक्त समीकरण के उपयोग से `I = (1)/(L) B_(0) alpha pi r_(0)^(2)z`
वलय पर कार्यरत लोरेंज बल (जो सममिती के कारण केवल ऊर्ध्वाधर हो सकता है) को निम्न प्रकार प्रदर्शित कर सकते हैं `F_(z) = - B_(r) I(z) 2pi r_(0) = - (2B_(0)^(2) alpha beta pi^(2) r_(0)^(4) z)/(L) = - kz`
वलय की गति के समीकरण से `ma_(z) = f_(z) - mg = - kz - mg`
साम्यावस्था स्थिति `z_(0) = - mg//k`
`omega_(0) = sqrt((k)/(m))`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • PHYSICS( DPP NO -75)

    RESONANCE HINDI|Exercise प्रश्न |3 Videos
  • PHYSICS( DPP NO -75)

    RESONANCE HINDI|Exercise BOARD PROBLEMS |4 Videos
  • PHYSICS DPP NO. 64

    RESONANCE HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न |20 Videos
  • PHYSICS( DPP NO-57)

    RESONANCE HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न |10 Videos