Home
Class 8
PHYSICS
एक क्रियाकलाप द्वारा सिद्ध करो कि बल का ...

एक क्रियाकलाप द्वारा सिद्ध करो कि बल का प्रभाव दो वस्तुओं के संपर्क क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी कागजों के ढेर पर एक आलपिन सीधा खड़ा करो। उसी पिन के पास एक और आलपिन सीधा खड़ा करो, परंतु इस आलपिन का चपटा सिरा कागज़ों के ढेर पर होना चाहिए। अब इन दोनों पिनों पर कोई लकड़ी का चपटी वस्तु, जैसे लकड़ी का गुटका रखो और गुटके को नीचे की ओर गुटका दबाओ। ऐसा करने पर देखोगे कि वह आलपिन जिसका नुकीला सिरा कागज़ों के ढेर की ओर है, ढेर में से निकल जाएगा। इसका कारण यह है कि समान बल कम क्षेत्रफल पर क्रिया कर रहा है। जिससे दाब अधिक हो जाता है।
दूसरा आलपिन जिसका चपटा सिरा कागज़ों के ढेर की ओर है, उसका क्षेत्रफल अधिक होने के कारण दाब कम हो जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि बल का प्रभाव दो वस्तुओं के संपर्क क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • बल तथा दाब

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|35 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos
  • विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|1 Videos