Home
Class 8
PHYSICS
वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं ...

वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धर्षण हमारा शत्रु और मित्र दोनों है वास्तव में यह एक आवश्यक बुराई है। यह हमारा शत्रु है क्योंकि हमें यह ।। निम्नलिखित हानियाँ पहुंचाता है
(1) घर्षण के कारण मशीनों के पूर्जे घिसते हैं तथा टूट जाते हैं।
(2) घर्षण के कारण ही मशीनों की दक्षता 100% नहीं होती।
(3) घर्षण के कारण अधिक ऊर्जा खर्च होती है।
(4) घर्षण के कारण वाहनों के टायर घिस जाते हैं। ।
(5) घर्षण के कारण हमारे जूते घिस जाते हैं।
इसी प्रकार घर्षण हमारा मित्र भी है क्योंकि इससे निम्नलिखित कार्य हो सकते हैं
(1) पाँव और सड़क के बीच यदि घर्षण न हो तो हम चल-फिर नहीं सकते।
(2) वाहनों के टायरों तथा सड़क के बीच घर्षण न हो तो वाहन नहीं चल सकते।
(3) घर्षण के कारण ही दीवार तथा लकड़ी में कील आदि गाढ़ी जा सकती है।
(4) घर्षण के कारण ही माचिस की तीली को जलाया जा सकता है।
(5) ब्लैकबोर्ड तथा चाक के बीच घर्षण के कारण ही ब्लैकबोर्ड पर लिखना संभव होता है।
(6) घर्षण के कारण ही पैन से कापी पर लिखा जा सकता है।
(7) घर्षण के कारण ही वाहनों को ब्रेकों द्वारा रोका जा सकता है।
(8) घर्षण के कारण ही मशीनों और विद्युत मोटरों से संबंद्ध पट्टे पहियों पर घूम सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • घर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|23 Videos
  • घर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघुरात्त्मक प्रश्न)|26 Videos
  • कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos