Home
Class 8
PHYSICS
घर्षण किसे कहते हैं ?...

घर्षण किसे कहते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घर्षण-जब एक वस्तु किसी अन्य वस्तु के संपर्क में रहते हुए विपरीत दिशा में गति करे तो एक बल कार्य करता है जिसे घर्षण या घर्षण बल कहते हैं।
कारण घर्षण उत्पन्न करने वाली वस्तुओं के पृष्ठ चिकने व सपाट नहीं होते बल्कि उनमें अनेक अनियमितताएं (गडे एवं उभार) पाई जाती हैं जब पृष्ठ विपरीत दिशाओं में गति करते हैं तो ये अनियमितताएँ एक-दूसरे में फंस जाती हैं अतः पृष्ठों को उन अनियमितताओं को पार करने के लिए बल लगाना पड़ता है जिसे घर्षण बल कहते हैं। घर्षण का मुख्य कारण पृष्ठ तलों का एकदम चिकना व सपाट न होना है।
घर्षण तीन प्रकार का होता है
1. स्थैतिक या स्थिर घर्षण-दोनों पृष्ठ तल विराम से गति में आने पर विपरीत दिशाओं में गति करते हुए जो बल परस्पर लगाते हैं उसे स्थैतिक या स्थिर घर्षण कहते हैं, जैसे भूमि पर रखे लकड़ी के गुटके को खिसकाने के लिए लगाया गया बल स्थैतिक घर्षण कहलाता है। यह बल उस बल के समान होता है जिसके लगाने पर स्थिर वस्तु किसी सतह पर ठीक खिसकने वाली होती है।
2. सी घर्षण-जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु पर खिसकती है तो उन दोनों के बीच के घर्षण को सी घर्षण कहते हैं। जैसे लकड़ी के गुटके पर बल लगाने पर गुटका पृथ्वी की सतह पर खिसकने लगता है इसमें एक सतह गतिशील व दूसरी स्थिर होती है।
3. लोटनिक घर्षण-जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर लुढ़कती है तो दो सतहों के बीच लगने वाला बल लोटनिक घर्षण बल कहलाता है। जैसे वाहनों के पहिये लोटनिक घर्षण बल के लिए पृथ्वी के पृष्ठ पर लुढ़कते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • घर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघुरात्त्मक प्रश्न)|27 Videos
  • कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
DEEPAK PUBLICATION-घर्षण -परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. घर्षण किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  2. घर्षण कम करने की किन्हीं चार विधियों के नाम लिखें तथा इनमें से किसी एक...

    Text Solution

    |