Home
Class 8
PHYSICS
घर्षण कम करने की किन्हीं चार विधियों के ...

घर्षण कम करने की किन्हीं चार विधियों के नाम लिखें तथा इनमें से किसी एक की व्याख्या करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

घर्षण कम करने की विधियाँ-घर्षण बल को निम्नलिखित ढंग से कम किया जा सकता है(
1) घर्षण बल को वस्तु की सतह पर गड्डे तथा उभारों को समतल करके कम किया जा सकता है।
(2) तेल या स्नेहक दो सतहों के बीच के घर्षण बल को कम करता है। इसी कारण मशीनों के पुों में तेल डालकर घर्षण कम किया जा सकता है।
(3) साबुन तथा पानी का मिश्रण भी दो सतहों के बीच घर्षण को कम कर सकता है।
(4) बॉल-बेयरिंग का प्रयोग करके भी घर्षण कम किया जा सकता है।
(5) कैरम बोर्ड पर थोड़ा पाउडर छिड़कने से वह उसके उभार तथा गड्ढों को थोड़ा भर देता है जिससे गोट आसानी से इधर-उधर जा सकती हैं। (6) घर्षण को कम करने के लिए वाहनों को विशेष आकृति दी जाती है।
(7) दो तलों को पॉलिश करने से चमकाकर तथा सड़कों पर कोलतार डालकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
बॉल-बेयरिंग के प्रयोग से घर्षण को कम करना-घर्षण को कम करने के लिए मशीनों में प्रायः बॉल-बेयरिंग का उपयोग किया जाता है। बॉल-बेयरिंग में छोटी-छोटी धातु की गोलियाँ होती हैं जो मशीन की सी सतहों के बीच डाल दी जाती हैं। आपने इन्हें साइकिल के पहियों में लगा देखा होगा। ये घर्षण को कम कर देते हैं जिससे ऊर्जा व श्रम दोनों की बचत होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • घर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघुरात्त्मक प्रश्न)|27 Videos
  • कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
DEEPAK PUBLICATION-घर्षण -परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)
  1. घर्षण किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  2. घर्षण कम करने की किन्हीं चार विधियों के नाम लिखें तथा इनमें से किसी एक...

    Text Solution

    |