Home
Class 8
PHYSICS
मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके क...

मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्यों में ध्वनि का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत कंठनली में स्थित स्वरयंत्र है। कंठ में दो स्नायु, जिन्हें वाकू-तंतु कहते हैं, इस प्रकार तानित होते हैं कि उनके बीच में वायु के निकलने के लिए एक संकीर्ण झिल्ली बनी होती है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
जब फेफड़ों में वायु झिल्ली से होकर बलपूर्वक निकलती है तो वाक्-तंतु कंपित होते हैं, जिससे वाक् ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तंतुओं से जुड़ी माँसपेशियाँ स्नायुओं पर अपना खिंचाव बढ़ा या घटा सकती हैं। जब वाक्-तंतु तने हुए और पतले होते हैं, तब वाक्-ध्वनि उच्च आवृत्ति की होती है। जब वाक्-तंतु ढीले और मोटे होते हैं, तब वाक्-ध्वनि निम्न आवृत्ति की होती है।
एक वयस्क पुरुष के वाक्-तंतु की लंबाई लगभग 20 मिलीमीटर होती है। स्त्रियों में यह पुरुषों की अपेक्षा लगभग 5 मिलीमीटर होती है। बच्चों के वाक्-तंतु बहुत छोटे होते हैं और इसीलिए उनकी वाक्-ध्वनि की आवृत्ति अधिक होती है। यही कारण है कि बच्चों की वाक्-ध्वनि तीक्ष्ण होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|26 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न)|31 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos