Home
Class 8
PHYSICS
शोर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकस...

शोर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसानदायक होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शोर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है-
(1) शोर प्रदूषण का तुरंत तथा बहुत गंभीर प्रभाव बहरापन है
(2) एकाएक उत्पन्न प्रबल शोर कान के पर्दे को अत्यधिक हानि पहुँचा सकता है।
(3) प्रबल शोर में लंबे समय तक रहने से श्रवण शक्ति कुछ कम हो सकती है जो बाद में स्थायी रूप ले सकती है।
(4) शोर प्रदूषण हृदय स्पंदन की दर को बढ़ाता है।
(5) शोर प्रदूषण रुधिर वाहिकाओं में संकटापन्न उत्पन्न करता है।
(6) शोर प्रदूषण पाचन ऐंठन बढ़ाता है।
(7) शोर प्रदूषण आँखों की पुतलियों को विस्तारित करता है।
(8) शोर प्रदूषण से धमनीय रुधिर में उतार-चढ़ाव आता है।
(9) शोर प्रदूषण से हृदय की कार्य-क्षमता में कमी आती है।
(10) शोर प्रदूषण से रात्रि में देखने की क्षमता में कमी आती है।
(11) अधिक शोर के कारण रंगों की पहचान में कमी आ सकती है।
(12) शोर से मानसिक विक्षोभ भी उत्पन्न होते हैं।
(13) अधिक शोर से नींद नियमित नहीं रहती।
(14) अधिक शोर में काम करने से मनुष्य जल्दी थक जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|32 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos